• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिया चक्रवर्ती और शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई आज

Desk by Desk
23/09/2020
in Main Slider, मनोरंजन
0
rhea-showik

रिया- शौविक चक्रवर्ती

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई| सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शौविक चक्रवर्ती ने अपनी जमानत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रिया और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती ने मंगलवार को हाईकोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की, जिस पर आज सुनवाई होगी। रिया चक्रवर्ती पिछले 14 दिनों से मुंबई की भायखला जेल में बंद हैं।

रिया चक्रवर्ती के वकील सतीश मानशिंदे ने कहा कि न्यायमूर्ति सारंग कोतवाल की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष जमानत याचिका सुनवाई के लिए बुधवार को आएगी। बता दें कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने 8 सितंबर को रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था।

तुर्की के बयान पर भारत का करारा जवाब, कहा- आंतरिक मामलों में दखल अस्वीकार्य

उधर, मंगलवार को विशेष एनडीपीएस अदालत ने रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज कर दी और उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। विशेष अदालत ने मंगलवार को अभिनेत्री की न्यायिक हिरासत की अवधि छह अक्टूबर तक बढ़ा दी है। रिया चक्रवर्ती की जमानत याचिका खारिज करते हुए विशेष अदालत ने कहा था कि वह उन लोगों को ‘सतर्क’ कर सकती है, जिनका नाम उसने एनसीबी के समक्ष दिये बयान में लिया है।

सुशांत सिंह राजपूत के सहायक सैमुअल मिरांडा के साथ एनसीबी ने शौविक को पांच सितंबर को दिवंगत अभिनेता के लिए ड्रग्स हासिल करने और उसके लिए पैसे देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। विशेष अदालत ने 11 सितंबर को शौविक, मिरांडा और मामले के अन्य आरोपियों द्वारा दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

देश में 24 घंटों में 89 हजार से अधिक लोग कोरोनामुक्त, रिकवरी दर 81.25 फीसदी

बाद में मिरांडा, राजपूत के निजी सहायक दीपेश सावंत और कथित ड्रग डीलर अबु बासित परिहार ने जमानत के लिये उच्च न्यायालय का रुख किया था। न्यायमूर्ति कोतवाल ने पिछले हफ्ते उनकी जमानत पर सुनवाई की थी। उनकी याचिकाओं पर अगली सुनवाई 29 सितंबर को होनी है।

Tags: "Sushant Singh CaseBombay high courtCBI probeEDncbRhea ChakrabortyRhea chakraborty Bail Applicationrhea chakraborty bail pleaRhea chakraborty in Bombay Higg CourtRhea Chakraborty in jailrhea chakraborty petitionrhea drug connectionSushant Singh RajputSushant Singh Rajput CaseSushant Singh Suicideएनसीबीजमानत याचिकाबॉम्बे हाईकोर्टमहाराष्ट्ररिया चक्रवर्ती जमानतरिया चक्रवर्ती न्यूजरिया चक्रवर्ती शौविकशौविक चक्रव्रतीसुशांत सिंह राजपूत
Previous Post

देश में 89 हजार से अधिक लोग कोरोनामुक्त, रिकवरी दर 81.25 फीसदी

Next Post

यूपी : IPS अजयपाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, फोन कॉल से मिले सबूत

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

शिकायतों के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं: CM धामी

30/07/2026
CM Yogi
Main Slider

रामलीला में असलहा लहराकर दंगा करने वाले को मिट्टी में ही दफन होना पड़ेगा: सीएम योगी

30/07/2026
DGP Rajiv Krishna reviewed the preparations for the Kanwar Yatra.
Main Slider

कांवड़ यात्रा को लेकर अलर्ट मोड में यूपी सरकार, अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं

30/07/2026
Ramayana
मनोरंजन

देव लोक, पृथ्वी लोक, पाताल लोक, तीनों में एक ही राजा होगा… ‘रामायण: पार्ट 1’ का ट्रेलर रिलीज

30/07/2026
Main Slider

नीली जर्सी से भगवा रंग तक का सफर, हॉकी इंडिया ने बताया क्यों बदली टीम की पहचान

30/07/2026
Next Post
आईपीएस के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी : IPS अजयपाल शर्मा और हिमांशु कुमार के खिलाफ FIR दर्ज, फोन कॉल से मिले सबूत

यह भी पढ़ें

corona curfew uttrakhand

इस राज्य में 24 अगस्त तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, नई एसओपी जारी

16/08/2021
PM Modi prostrated before Ramlala

श्रीराम के चरणों में रामभक्त मोदी-योगी

05/05/2024
Water ATM

महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी, श्रद्धालुओं ने जताया आभार

30/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version