• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Electoral Bond: SBI ने चुनावी बांड का पूरे विवरण चुनाव आयोग को सौंपा

Writer D by Writer D
21/03/2024
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
Electoral Bonds

Electoral Bonds

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने उच्चतम नयायालय के आदेश का अनुपालन करते हुये चुनावी बांडों (Electoral Bonds) को खरीदने और भुनाने वाले दलों के पूरे विवरण दो मुहर बंद लिफाफों में निर्वाचन आयोग को सौप दिये हैं।

SBI के अध्यक्ष दिनेश कुमार खारा की ओर से उच्चतम न्यायाय में गुरुवार को दाखिल एक शपथपत्र में इस बात की जानकारी दी गयी।

शपथपत्र के अनुसार एसबीआई अध्यक्ष ने हलफनामे में न्यायालय को बताया है कि उसने चुनावी बांड (Electoral Bonds)से संपूर्ण विवरण चुनाव आयोग को दे दिये हैं।

इस विवरण में बांड (Electoral Bonds) खरीदने वाले के नाम , निर्गम करने वाली शाखा का कोड, मियाद पूरी होने की तिथि बांड नंबर , नंबर से पहले का अक्षर, उसकी रकम और स्थिति के साथ ही बांडों को भुनाने वाले राजनीतिक दलों के नाम, उनके खातों के अंतिम चार अंक, बांड का नंबर और उससे पहले लगने वाले अक्षर, बांड का मूल्य , भुगतान करने वाली शाखा का पूरा विवरण दिया गया है। बांड नंबर अल्फा न्यूमरिक (अक्षर और अंकों का मिश्रण) हैं।

SBI के एक उप प्रबंध निदेशक ने बुधवार, 20 मार्च को मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेज उच्चतम न्यायालय के 15 फरवरी 2024 और 18 मार्च 2024 के आदेशों के अनुसार कर चुनावी बांडों का ब्योरा दो बंद बंद लिफाफों (लिफाफा 1 और लिफाफा 2) में प्रस्तुत किये जाने की जानकारी दी गयी है, ताकि आयोग इन्हें अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर सके।

Electoral Bond Scam: बॉन्ड नंबर का खुलासा करें SBI, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

पहले लिफाफे में बांड की सूचनाओं वाली पेन ड्राइव है, तथा दूसरे फाइल में पेन ड्राइव के पीडीएफ फाइल के पासवर्ड सौंपे गये हैं।
बैंक ने कहा है कि जब भी जरूरत होगी, वह आयोग को यह हार्ड कॉपी के रूप में भी देगा।

उल्लेखनीय है कि चुनावी चंदे में नकदी के चलन को रोकने के लिये संसद में पारित कानून को तहत चुनावी बांड की व्यवस्था शुरू की गयी थी। एसबीआई को इन बांडों बेचने और भुनाने का दायित्व दिया गया था। बैंक इन बांडों को कुछ चुनिंदा शाखाओं के माध्यम से बेचता और उनका भुगतान करता आ रहा था।

उच्चतम न्यायालय ने बांड को संविधान के तहत अभिव्यक्ति की स्वतंत्रा के प्रावधान 19 (1) ए के प्रावधान और सूचना के अधिकार के कानून के खिलाफ करार दिया है।

Tags: election commissionelectoral bondsElectoral Bonds ScamNational newsSupreme Court
Previous Post

Lok Sabha Election: BJP ने जारी की तीसरी लिस्ट, इनके नामों का हुआ ऐलान

Next Post

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम, हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

छत्तीसगढ़

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री साय

12/09/2026
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड : पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास

12/09/2026
Main Slider

BRICS समिट में छाई बिजनौर की चाय, PM मोदी भी कर चुके हैं इसकी तारीफ

12/09/2026
Main Slider

BRICS Summit: सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, मोदी से मुलाकात पर टिकी दुनिया की नज

12/09/2026
Main Slider

BRICS शिखर सम्मेलन के बीच PM मोदी की मलेशियाई PM से द्विपक्षीय वार्ता

12/09/2026
Next Post
7 MLAs left AAP party before Delhi elections

अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची ईडी की टीम, हाईकोर्ट से नहीं मिली थी राहत

यह भी पढ़ें

Sudarshan Channel

सुदर्शन न्यूज चैनल के संचालक के खिलाफ केस दर्ज, AIMIM ने लगाए ये गंभीर आरोप

24/07/2022
dead bodies in rivers

लाशों पर राजनीति नहीं, व्यवस्था में सहयोग जरूरी

15/05/2021
Makar Sankranti

मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान, ग्रहदोषों से मिलेगी मुक्ति

14/01/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version