• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SC के 49वें CJI यूयू ललित हुए रिटायर, साथ ले गए श्रीराम की मूर्ति

Writer D by Writer D
08/11/2022
in नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
CJI UU Lalit

CJI UU Lalit

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के 49वें मुख्य न्यायाधीश उदय उमेश ललित ( CJI UU Lalit) मंगलवार को रिटायर हो गए हैं। सीजेआई के रूप में अपने 74 दिन के कार्यकाल को पूरा करते हुए यूयू ललित आखिरी रोज सुप्रीम कोर्ट में अपने दफ्तर पहुंचे। वे यहां सबसे पहले सीढ़ियों पर नतमस्तक हुए, उसके बाद अंदर गए। सीजेआई ( CJI UU Lalit) के साथ उनकी पत्नी और बहू भी थीं। उन्होंने परिवार के साथ कैंपस का भ्रमण किया। बाद में वे दफ्तर से अपने साथ भगवान राम की मूर्ति लेकर घर चले गए। सीजेआई ने दफ्तर में सहयोगी स्टाफ और अन्य लोगों का आभार भी जताया है।

निवर्तमान सीजेआई यूयू ललित ( CJI UU Lalit) के करीबी सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने स्टाफ से बातचीत की और कहा कि आप सबकी मदद से ही वे अपने सभी वादों को पूरा कर पाए हैं। जस्टिस ललित ने संस्कृत सीखी है और वे भविष्य में कुछ करने की योजना भी बना रहे हैं। ललित का क्रिकेट के प्रति भी खासा लगाव है।

इस बारे में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह ने भी सेवानिवृत्ति समारोह के दौरान जिक्र किया। उन्होंने बताया कि जस्टिस ललित ने कहा है कि वह निश्चित तौर पर चाहेंगे कि भारत इस टी20 विश्व कप को क्रिकेट में जीते। जस्टिस ललित खुद तेज रफ्तार गेंदबाज हैं।

यूयू ललित से जुड़े लोगों के मुताबिक, अब उनकी यहां कमी खलेगी। उन्होंने एक दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों के साथ अपनी तस्वीरें भी खिंचवाईं। जस्टिस ललित अब जिम्मेदारी बुधवार को जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ को सौंपने जा रहे हैं। जस्टिस चंद्रचूड़ भारत के 50 वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालेंगे।

जस्टिस ललित ( CJI UU Lalit) ने SC कार्यवाही की लाइव स्ट्रीम शुरू करवाई

सीजेआई उदय उमेश ललित न्यायपालिका के दूसरे ऐसे प्रमुख हैं, जिन्हें बार से सीधे सुप्रीम कोर्ट की बेंच में पदोन्नत किया गया है। उन्होंने सीजेआई के रूप में अपने 74 दिन के संक्षिप्त कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण फैसले दिए और कार्यवाहियों की लाइव स्ट्रीमिंग जैसे कदम उठाए। केसों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया में बदलाव भी किया।

Tags: 49th cjiChief Justice of IndiaCJI UU LalitNational newsSupreme Court
Previous Post

राज्य में साकार हो रही बापू के स्वावलंबी गांवों की परिकल्पना: भूपेश बघेल

Next Post

‘…शायद पार्टी को मेरी जरूरत नहीं’, शशि थरूर का छलका दर्द

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Chardham Yatra
Main Slider

चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम तेज, यात्रा सीजन में 798 टन कचरा एकत्रित

26/09/2026
Main Slider

गंगोत्री धाम पहुंचे मुख्य सचिव, पूजा-अर्चना कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
Main Slider

दिल्ली में योगी की अहम मुलाकात, PM मोदी से मिले; नितिन नबीन से भी बैठक

26/09/2026
Next Post
Shashi Tharoor

'...शायद पार्टी को मेरी जरूरत नहीं', शशि थरूर का छलका दर्द

यह भी पढ़ें

share market

मजबूती के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग

18/07/2022
sara ali khan

व्हाइट मास्क लगाकर साइकलिंग करनी निकलीं सारा अली खान

26/07/2020
Sita Soren

झारखंड में बढ़ी सियासी हलचल, पूर्व सीएम की भाभी ने JMM के सभी पदों से इस्तीफा दिया

19/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version