• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपकी डिश का स्वाद बढ़ाती हैं शेजवान चटनी, घर पर इस तरह बनाए

Writer D by Writer D
13/09/2025
in Categorized
0
Schezwan Chutney

Schezwan Chutney

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जब भी कभी स्ट्रीट फूड की बात आती हैं तो चाइनीज व्यंजन चाउमीन, फ्राइड राइस, स्प्रिंग रोल आदि को भी शामिल किया जाता हैं जिन्हें आजकल घर पर भी बनाया जाने लगा हैं। इन चाइनीज डिश को चटपटा बनाने का काम करती हैं शेजवान चटनी (Schezwan Chutney) जिसका तीखापन चाइनीज डिश का स्वाद बढ़ा देता हैं। लोग शेजवान चटनी बाजार से लाते हैं और फिर इन डिश में इस्तेमाल करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए शेजवान चटनी (Schezwan Chutney)  बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसकी मदद से इसे आसानी से घर पर भी बनाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में…

 शेजवान चटनी (Schezwan Chutney)  बनाने की सामग्री

– सूखी लाल मिर्च 50 ग्राम
– अदरक दो इंच के दो टुकड़े
– व्हाइट विनेगर तीन चम्मच
– सोया सॉस एक चम्मच
– लहसुन की कलियां पंद्रह से बीस
– नमक स्वादानुसार
– तेल आठ से दस चम्मच

 शेजवान चटनी (Schezwan Chutney)  बनाने की विधि

शेजवान चटनी (Schezwan Chutney)  को बनाने के लिए सबसे पहले मिर्ची को तैयार कर लें। लाल मिर्च की डंठल को निकाल दें। अगर आप साधारण तीखी वाली लाल मिर्च इस्तेमाल कर रही हैं तो इसके बीज को निकाल दें।

अगर कश्मीरी लाल मिर्च ली हैं तो इसे ऐसे ही इस्तेमाल में लाएं। लाल मिर्च को पानी में धोकर भिगो दें। गुनगुने पानी में लाल मिर्च जल्दी फूल जाएंगी। आधे घंटे ये फूल जाएंगी।

जब ये मिर्ची फूल जाएं तो इन्हें पानी से निकालकर मिक्सी में पीस लें। बिना पानी के मिर्च का गाढा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। अब पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे बारीक कटा लहसुन और अदरक डालें। आप चाहें तो लहसुन-अदरक का पेस्ट भी डाल सकती हैं। जब ये पक जाए तो तेल में मिर्च का पेस्ट डाल दें। फिर इसे भूनें। दो से तीन मिनट तक भूनने के बाद कुछ देर इसे ढंककर पकाएं।

अगर मिर्च का पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो गया है तो पानी डालकर पका लें। जरूरत ना हो तो पानी ना डालें। अब इसमे व्हाईट विनेगर और सोया सॉस डालें।

सोया सॉस डालने के बाद नमक डालें। जिससे कि स्वाद खराब ना हो। क्योंकि सोया सॉस में भी नमक होता है। सब चीजें डालकर कुछ देर पका लें। फिर थोडा सा चलाकर गैस बंद कर दें।

तैयार है तीखी, चटपटी शेजवान चटनी (Schezwan Chutney) , इसे किसी भी डिश में डालकर स्वाद बढ़ाया जा सकता है। इस चटनी को फ्रिज में रखकर एक महीने तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Tags: kitchen hackskitchen tipsSchezwan Chutney
Previous Post

अदरक के छिलके होते है बेहद फायदेमंद, फेंकने से पहले जान लें इसका इस्तेमाल

Next Post

ऐसे जमाएं दही, हलवाइयों जैसा होगा तैयार

Writer D

Writer D

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
Curd

ऐसे जमाएं दही, हलवाइयों जैसा होगा तैयार

यह भी पढ़ें

Manufacturing Activities

चीन में अगस्त महीने में घरेलू मांग की वजह विनिर्माण गतिविधियों बढ़ी

31/08/2020
AK Sharma

चुनाव में लग चुके जातिवाद के ग्रहण को मिलकर हटाना है: एके शर्मा

24/05/2024
Arrested

गांजा के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

05/01/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version