• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

Writer D by Writer D
03/03/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Laptop

Laptop

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लैपटॉप (Laptop) को ठीक से स्टोर न करने और बार-बार स्क्रीन को छूने से कई बार इस पर स्क्रैच लग जाते हैं और लैपटॉप काफी गंदा दिखने लगता है। इसके अलाव यह डर भी सताने लगता है कि कहीं लैपटॉप (Laptop) की स्क्रीन काम करना न बंद कर दे।

आइए आज हम आपको कुछ ट्रिक्स बताते हैं जिन्हें अपनाकर आप आसानी से अपने लैपटॉप (Laptop) की स्क्रीन से स्क्रैच को दूर कर सकते हैं।

पेट्रोलियम जेली का करें इस्तेमाल

अगर आपके लैपटॉप की स्क्रीन पर स्क्रैच लग गए हैं तो उन्हें हटाने के लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लैपटॉप की स्क्रीन को किसी साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। अब माइक्रोफाइबर कपड़े पर पेट्रोलियम जेली लगाकर इससे लैपटॉप की स्क्रीन को हल्के हाथों से साफ करें। अंत में एक अन्य माइक्रोफाइबर कपड़े से दोबारा लैपटॉप की स्क्रीन को पोंछे।

रबड़ आएगा काम

यहां बात पेंसिल के लिखे हुए को मिटाने वाली रबड़ की हो रही है। इसका इस्तेमाल करके लैपटॉप की स्क्रीन से स्क्रैच को दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि स्क्रैच लगे हिस्से पर धीरे-धीरे कुछ देर के लिए रबड़ को हल्के हाथ से रगड़ें। लगभग चार से पांच मिनट रगड़ने के बाद आप देखेंगे कि स्क्रैच काफी हद तक हट चुके हैं। ध्यान रखे कि रबड़ पर अधिक दबाव नहीं डालना है।

रबिंग अल्कोहल भी है कारगर

आप चाहें तो लैपटॉप की स्क्रीन से स्क्रैच हटाने के लिए रबिंग अल्कोहल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लैपटॉप की स्क्रीन को एक बार अच्छे से किसी साफ कपड़े से पोंछ लें। अब एक माइक्रोफाइबर कपड़े को रबिंग अल्कोहल से भिगोकर स्क्रीन पर हल्के हाथों से फेरें। अगर आपके टीवी या मोबाइल पर अधिक स्क्रैच दिखाई दे रहे हैं तो उन्हें हटाने के लिए भी आप रबिंग अल्कोहल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्क्रैच रिमूवर रहेगा बहुत ही प्रभावी

आजकल मार्केट में एक से एक बेहतरीन स्क्रैच रिमूवर मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल करके भी आप अपने लैपटॉप की स्क्रीन से स्क्रैच दूर कर सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि लैपटॉप की स्क्रीन पर स्क्रैच रिमूवर का इस्तेमाल करते समय हल्के हाथों से काम करें क्योंकि अधिक दबाव डालने से स्क्रैच कम होने की बजाय बढ़ सकते हैं। इसके अलावा लैपटॉप से स्क्रैच हटाने के लिए आप टूथपेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

Tags: household tipslaptop care
Previous Post

दोमुंहे बालों पर अपनाएं ये नुस्खे, मिलेगा छुटकारा

Next Post

होली का रंग ‘ठंडाई-खजूर फिरनी’ के संग

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
thandai-khajur firni

होली का रंग 'ठंडाई-खजूर फिरनी' के संग

यह भी पढ़ें

Ganesh Chaturthi

गणेश चतुर्थी पर करें ये उपाय, धन की कमी होगी दूर; कर्ज से मिलेगी मुक्ति

15/09/2023
Career Launcher Coaching

भीषण गर्मी में दो घंटे लिफ्ट में फंसे रहे कोचिंग के बच्चे, दमकलकर्मियों ने ऐसे बचाई जान

20/06/2023

अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, नौ बच्चों समेत 19 की मौत

10/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version