• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिखाई दिया 33 फीट लंबी सूंड वाला ‘समुद्री शैतान’

Writer D by Writer D
03/12/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कैलिफोर्निया के तट के पास स्थित मॉन्टेरे की खाड़ी (Monterey Bay) की गहराई में एक ऐसा बड़ा समुद्री शैतान दिखा जिसके मुंह में 33 फीट लंबी सूंड़ थे। वो इन्हीं सूंड़ों की मदद से खाना खा रहा था। वैज्ञानिक गहरे समुद्र के अंदर रिमोट सबमरीन से फुटेज बना रहे थे, तभी ये बड़ा समुद्री शैतान दिखाई दिया।

असल में यह एक जायंट फैंटम जेलीफिश (Giant Phantom Jellyfish) है जो शांति से अपना खाना खाते हुए गहरे समुद्र में तैर रहा था। वैज्ञानिक भाषा में इसे स्टीजियोमेडुसा गिगांटिया (Stygiomedusa gigantea) कहते हैं। जिस समय मॉन्टेरे बे एक्वेरियम रिसर्च इंस्टीट्यूट (MBARI) वैज्ञानिकों की रिमोट से चलने वाली सबमरीन मॉन्टेरे की खाड़ी में 3200 फीट नीचे पहुंची तो उसमें लगे कैमरों ने इस जीव को देखा।

पहली बार देखा गया ऐसा दुर्लभ जीव

MBARI के वैज्ञानिकों ने कहा कि हमने अब तक 9 बार इस जीव को देखा है, लेकिन पहली बार यह अपने मुंह के सूंड़ों के बाहर निकाल कर खाना खाते दिखाई दिया। इसे सबसे पहले 1899 में देखा गया था। दुनिया भर के वैज्ञानिक तब से लेकर अब तक इस जीव को 100 से ज्यादा बार देख चुके हैं। लेकिन ऐसा नजारा इससे पहले कभी नहीं देखा गया।

वैज्ञानिकों ने बताया कि धरती पर मौजूद सभी जेलीफिश में यह सबसे बड़ी होती है। यह दुनिया के सभी समुद्रों में ज्यादा गहराई में रहने वाला जीव है। यह सिर्फ आर्कटिक सागर में नहीं मिलता। यह जीव इंसानों की पहुंच से दूर गहरे समुद्र में रहता है, ऐसा लगता है कि ये खाने की तलाश में थोड़ा ऊपर तक आ गया था, इसलिए रिमोट सबमरीन में दिखाई दे गया नहीं तो इसे देखना मुश्किल होता है।

सनहैट जैसा सिर, 33 फीट लंबे सूंड़

सनहैट (Sunhat) की तरह इस दिखने वाला इसका सिर 3।3 फीट चौड़ा होता है। जबकि इसके मुंह से निकलने वाले सूंड़ 33 फीट तक लंबे हो सकते हैं। इसके सूंड़ की खासियत ये होती है कि अगर इस जीव पर कोई जीव हमला करता है तो ये अपने सूंड़ों के मुंह से तोड़ देता है। ताकि शिकार होने से बच जाए। क्योंकि कुछ ही दिनों में इसके नए सूंड़ निकल आते हैं। सिर का हिस्से पर नारंगी रंग का असर होता है।

वैज्ञानिक कई बार गहरे समुद्र में रहने वाले जीवों के अध्ययन के लिए नेट ट्रॉल्स का उपयोग करते हैं। यानी एक तरह का जाल बिछाते हैं। लेकिन आजतक इनमें कभी फैंटम जेलीफिश नहीं फंसी है। क्योंकि ये जाल में फंसते ही अपने शरीर को अलग-अलग हिस्सों में बांट लेती है। इसका अध्ययन करने के लिए रीमोट से चलने वाली सबमरीन का ही सहारा लेना पड़ेगा।

Tags: # world newsamazing factinternational nes
Previous Post

इसी महीने शुरु हो जायेगा बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे : योगी

Next Post

डीसीएम ने मारी कार को टक्कर, तीन की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

चम्पावत को उत्तराखण्ड का मॉडल जनपद बनाना संकल्प : मुख्यमंत्री धामी

29/06/2026
Ram Temple offering theft
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कोर्ट ने बढ़ाई रिमांड, 13 जुलाई तक हिरासत में रहेंगे आरोपी

29/06/2026
Keshav Maurya
Main Slider

‘राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन’ में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

29/06/2026
Ram Mandir
Main Slider

इतनी जल्दबाजी क्यों?, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार

29/06/2026
Pak claims to have carried out surgical strike on Afghan border
अंतर्राष्ट्रीय

पाक की अफगान बॉर्डर पर सर्जिकल स्ट्राइक, 25 आतंकियों को मारने का दावा

29/06/2026
Next Post
accident

डीसीएम ने मारी कार को टक्कर, तीन की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

Hindi Teacher

इस राज्य को नहीं मिल रहे हिंदी टीचर, खाली रह गईं 2600 सीटें

18/10/2023
corona vaccine

कोरोना वायरस: रूस की Sputnik V वैक्सीन तीसरे फेज में, कोई खास साइड इफेक्ट नही

28/10/2020

BB 15: इस घरवाले को लेकर आपस में भिड़ गईं रश्मि और तेजस्वी

21/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version