• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में नहीं लौटने वाला गुंडों का राज : स्मृति ईरानी

Writer D by Writer D
05/03/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, मिर्जापुर
0
smriti irani

smriti irani

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मीरजापुर। केंद्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने शनिवार को यहां कहा कि भाजपा का संघर्ष समाज की हर उस मां के लिए है, जिसकी बहू-बेटी की लाज बचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाठी खाई है। वहीं सपा के नेता कहते हैं लड़के हैं लड़कों से गलती हो जाती है।

आज सपा के नेता कहते हैं कि उनकी सरकार आएगी तो वो अफसरों पर कार्रवाई करेंगे। लेकिन गुंडों का राज उत्तर प्रदेश में लौटकर नहीं आयेगा। सपा पर तंज कसते हुए स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने कहा कि सपा ने राजनैतिक रोटी सेंकने के लिए लोगों में कोविड के टीके के लिए भ्रम फैलाना शूरू किया और बाद भी खुद भी टीका लगवाया।

केंद्रीय मंत्री चुनार के परेड ग्राउंड पर भाजपा प्रत्याशी अनुराग सिंह के समर्थन में जनसभा करने आई थी। जनपद के मेडिकल काॅलेज का जिक्र करते हुए कहा कि मां विंध्यवासिनी के चरणों में सरस्वती का आशीर्वाद जनपद की बेटियों और बेटों को मोदी सरकार में मिला है। सपा के नेता भगवा रंग को जंग का रंग कहते हैं। सपा को पहले से ही भगवा रंग नापसंद था। इसका प्रमाण सपा सरकार ने 2015 में संतों पर लाठीचार्ज कर पहले ही दे चुकी है।

जहां महिलाओं को सम्मान मिले, वही रामराज्य : स्मृति ईरानी

अपील किया कि अनुराग ठाकुर के मित्र अनुराग सिंह को दोबारा विधायक बनाकर विधानसभा में भेंजेंगे तभी चुनार का विकास होगा। चुनार गंगा पुल के लिए कहा कि त्रेता में श्रीराम को 14 साल का और चुनार के पुल को 13 साल का वनवास सपा-बसपा सरकार में था। कोरोना के दौरान मीरजापुर में साढ़े चार लाख परिवारों को मुफ्त राशन देकर नरेंद्र मोदी ने बेटे होने का कर्ज अदा किया है। उन्होंने सेवक होने का फर्ज अदा किया। मां लक्ष्मी सपा की साइकिल पर या बसपा के हाथी पर सवार होकर नहीं आती और न ही गांधी खानदान का हाथ पकड़ कर आती। लक्ष्मी आती है तो कमल पर बैठकर।

यूपी वालों को गुंडा बताने वाली ममता अखिलेश के लिए करेंगी प्रचार : स्मृति ईरानी

इसके पूर्व विधायक अनुराग सिंह ने स्मृति ईरानी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर किया। संचालन भाजपा काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष दिलीप सिंह ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कनौजिया, प्रमुख नरायनपुर चंद्रप्रकाश सिंह, सीखड़ छत्रपति सत्येंद्र कुमार सिंह, प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी, युवा मोर्चा की पूजा कपिल मिश्रा, अलीगढ़ अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, हरिशंकर सिंह, पंकज अग्रवाल, डा. अनिल सिंह, ई. आरबी सिंह आदि रहे।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

‘ कैबिनेट मंत्री बनने की…’, चुनाव नतीजे से पहले SHO ने दी BJP प्रत्याशी को बधाई

Next Post

हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी की बहुत बढ़ाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा निवेश, युवाओं एवं महिला उद्यमियों का बढ़ा रुझान : केशव प्रसाद मौर्य

29/08/2026
Next Post
हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने की पीएम मोदी की बहुत बढ़ाई

यह भी पढ़ें

Smartphone पर मिल रहे है बंपर डिस्काउंट, यहां पर जबर्दस्त ऑफर्स की बौछार

05/10/2021
Rammed

खड़े ट्रक में घुसा श्रद्धालुओं से भरा ऑटो, चालक समेत दो की मौत

17/02/2023

शिवराज सिंह बोले- भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी महत्वपूर्ण दायित्व संभाल सकता है

01/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version