• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राम मंदिर की सुरक्षा होगी और मजबूत, अयोध्या में बना अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम

Writer D by Writer D
07/01/2026
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ram Mandir

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । राम मंदिर (Ram Mandir) की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ठीक बाहर पुलिस विभाग की 12 हजार वर्ग फीट भूमि पर एक आधुनिक प्रशासनिक भवन और कंट्रोल रूम का निर्माण पूरा हो चुका है। यह भवन 1128.75 लाख रुपये की लागत से तैयार किया गया है।

इस प्रोजेक्ट को गृह विभाग द्वारा संचालित किया गया है। निर्माण कार्य दिसंबर 2023 में निर्माण संस्था सीएंडडीएस के माध्यम से शुरू हुआ था। जी प्लस वन मंजिला इस भवन में बेसमेंट में मुख्य कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। यह कंट्रोल रूम अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा, जहां से सीसीटीवी फुटेज, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और आपातकालीन सेवाओं का रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जा सकेगी।

यह सुविधाये हैं

भवन में वेद मंदिर के निकट बने भवन में आंतरिक स्थल विकास कार्य के अंतर्गत कई आधुनिक सुविधाएं शामिल की गई हैं। इनमें सीसी रोड (सीमेंट कंक्रीट रोड), रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, वाह्य जलमल निकासी व्यवस्था, वातानुकूलित (एयर-कंडीशन्ड) तंत्र, सबमर्सिबल पम्प के साथ बोरिंग, हाई-स्पीड लिफ्ट, पूर्ण विद्युतीकरण, मजबूत बाउंड्रीवाल, एमएस गेट और 160 केवीए का डीजल जनरेटर सेट प्रमुख है। ये सभी सुविधाएं भवन को पर्यावरण-अनुकूल, ऊर्जा-कुशल और आपात स्थिति में आत्मनिर्भर बनाती हैं।

हर गतिविधियों पर रखी जाएगी पैनी नजर

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस के परियोजना प्रबंधक देवव्रत पवार ने बताया कि 98 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। बाउंड्रीवाल का कार्य प्रगति पर है। यह भवन जल्द ही लोकार्पण के लिए तैयार है। लोकार्पण के बाद इसे पूरी तरह से चालू कर दिया जाएगा। यह नया भवन विशेष रूप से पुलिस विभाग द्वारा संचालित होगा और राम जन्मभूमि परिसर के आसपास की हर गतिविधि पर पैनी नजर रख सकेगा।

Tags: ram mandir
Previous Post

नगर निगम की निश्चित आय का जरिया बनेगी सीएम ग्रिड की स्मार्ट सड़क : मुख्यमंत्री योगी

Next Post

गांव की चौपाल से राजधानी तक सजेगा संस्कृति उत्सव का मंच, मिलेगा सम्मान और पहचान

Writer D

Writer D

Related Posts

An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर माताओं, बेटियों और बहनों को दिया फ्री बस यात्रा का उपहार

22/08/2026
Yamunotri Yatra sets a new record
Main Slider

यमुनोत्री यात्रा ने रचा नया रिकॉर्ड, चारधाम में 48 लाख पार

22/08/2026
CCTV
उत्तर प्रदेश

यूपी के स्कूलों की सुरक्षा होगी सख्त, बाहर लगेंगे CCTV कैमरे

22/08/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब आंबेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना को प्रदेश के प्रत्येक गाँव तक पहुँचाएँ: केशव मौर्य

22/08/2026
Next Post
Sanskriti Utsav

गांव की चौपाल से राजधानी तक सजेगा संस्कृति उत्सव का मंच, मिलेगा सम्मान और पहचान

यह भी पढ़ें

Earthquake

आपदा के बीच डोली हिमाचल की धरती, पड़ोसी देश भी थर्राया

20/08/2025
army encounter

घाटी में सेना का आतंक पर प्रहार, 36 घंटे में ढेर किए 9 आतंकी

31/12/2021
De Tan

गर्मियों में भी मिलेगा ग्लोईंग और बेदाग चेहरा, ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये फेसपैक

14/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version