उत्तर प्रदेशराजनीतिलखनऊ

प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की मदद से स्वच्छता अभियान को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में स्वच्छ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) (Swachchh Bharat Mission) की ओर से एक अनूठी पहल की गई है। स्वच्छता के इस महाभियान (Swachchhta Campaign) में अब स्वयं सहायता समूहों को भी जोड़ने का फैसला लिया गया है।

अपर निदेशक ऋतु सुहास (Ritu Suhas) की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई पहली बैठक में इसकी शुरुआत भी कर दी गई है। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय के स्वाति हॉल में यह बैठक आयोजित की गई।

Swachchhta Campaign

अपर निदेशक ऋतु सुहास ने बताया कि सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं में स्वच्छ भारत मिशन नगरीय सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें, आम जन मानस को स्वच्छता बनाये रखने, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने, कूड़े का पृथक्कीकरण, डोर-टू-डोर कलेक्शन इत्यादि के बारे में प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूहों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश सरकार नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में विद्युत उत्पादन के लिए कृत संकल्पित: एके शर्मा

इस दौरान मिशन द्वारा संचालित कार्यक्रमों के साथ ही स्वयं सहायता समूहों की भागीदारी और चुनौतियों के संबंध में जानकारी दी गई। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के उद्देश्यों के साथ ही पूर्व में संचालित स्वच्छ त्योहार जैसे अन्य अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। स्वच्छ सारथी क्लबों के माध्यम से घर घर स्वच्छता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी दी गई। इसमें 30 एनजीओ और व्यापार मंडल ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Back to top button