Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमशामली

करंट लगने से छात्र की मौत, विधुत विभाग ने परिजनों को दिया पांच लाख मुआवजा

उत्तर प्रदेश के शामली नगर में बीएड के छात्र की करंट लगने से मौत के मामले में पीडित परिजन को आज विधुत विभाग ने पांच लाख रुपये का चैक पीड़ित परिजनों को सौंपा।

इस दौरान शहर के विधायक तेजिंदर निर्वाल, जिला कोषाध्यक्ष सुखचैन वालिया आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है 29 जुलाई को शहर कोतवाली के मौहल्ला नया बाजार निवासी बीएड के छात्र निलेश सचदेवा बीएड की परीक्षा देने के लिए घर से निकला था।

बारिश के कारण सड़क पर पानी भारा था, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। निलेश जैसे ही वीवी कालेज रोड स्थित बैंक आफ बडौदा के पास पानी में घुसा तभी करंट लगने से उसी मौत हो गयी थी।

उन्होंने बताय कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखकर ऐसा ही प्रतीत हुआ कि विभागीय लापरवाई से यह हादसा हुआ। निलेश परीक्षा देने दिल्ली से अपने ताऊ के घर शामली आया था।

Related Articles

Back to top button