• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सर्वकालिक ऊंचाई पर बंद हुआ सेंसेक्स और निफ्टी

Desk by Desk
14/12/2020
in Categorized
0
share market

शेयर बाजार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| आईसीआईसीआई बैंक, एलएंडटी और कोटक बैंक के शेयरों में तेजी तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच सोमवार को सेंसेक्स 154 अंक बढ़कर नए उच्चस्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी यहां धारणा मजबूत हुई। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर 46,373.34 अंक तक गया।

अंत में कारोबार की समाप्ति पर यह 154.45 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,253.46 अंक पर बंद हुआ। यह इसका नया रिकॉर्ड है।  इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44.30 अंक या 0.33 प्रतिशत के लाभ से 13,558.15 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 13,597.50 अंक का नया उच्चस्तर भी छुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में ओएनजीसी का शेयर सबसे अधिक करीब पांच प्रतिशत चढ़ गया। एलएंडटी, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, एचसीएल टेक, टाइटन और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे। वहीं दूसरी ओर महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा और बजाज फिनसर्व के शेयरों में गिरावट रही।

एक बार फिर एयर इंडिया की बागडोर आएगी टाटा ग्रुप के हाथ?

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का समर्थन मिलने से घरेलू बाजार नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचे। इसके अलावा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से भी बाजार को समर्थन मिला। शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने गत सप्ताहांत शुक्रवार को शुद्ध रूप से 4,195.43 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट और जापान के निक्की में लाभ रहा। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे। इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा एक प्रतिशत बढ़कर 50.47 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Tags: BSE sensexdollarnifty share priceRupeesensexsensex and niftystock marketstock market newsToday sensexबीएसई सेंसेक्सशेयर बाजारसेंसेक्स और निफ्टी
Previous Post

अगले 15 दिनों में आएगा PF खाते में पैसा, ऐसे करें चेक

Next Post

विस्ट्रॉन फैक्ट्री में हिंसा के बीच चोरी हुए हजारों iphone

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
wistron

विस्ट्रॉन फैक्ट्री में हिंसा के बीच चोरी हुए हजारों iphone

यह भी पढ़ें

“ग्लोबल ड्रीमशाला वेब-आधारित साक्षरता परियोजना” को लागू करने साथ आए DEVI संस्थान और SBI फाउंडेशन

08/11/2021
Cheeks

सर्दियों में फट जाते है गाल, तो करें ये उपाय

20/01/2025
cisf

CISF में निकली के 1130 पदों पर भर्तियां, सैलरी 69000 से अधिक

26/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version