• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सेवा ही संगठन है अभियान के माध्यम से जनसेवा जारी : मदन कौशिक

Writer D by Writer D
01/06/2021
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
madan kaushik

madan kaushik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से अलग है और सदैव जनता के बीच रहकर उनकी सेवा में लगी रहती है। कोरोना काल में भी भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ताओं ने यही कार्य किया है। सेवा ही संगठन है अभियान के माध्यम से केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने जनसेवा की है।

राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष तथा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने तीन दिन तक इस अभियान की समीक्षा की है। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारे कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सेवा कार्य कर रहे हैं। यह जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में दी।

भूकंप के झटके से डोली घाटी, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.2 मापी गई

मदन कौशिक ने कहा कि 30 मई को केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे हो गए, जिसे हमने सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से जनता तक पहुंचाने का काम किया। इस अभियान के तहत सभी मोर्चों ने रक्तदान किया। अकेले युवा मोर्चा द्वारा एक हजार यूनिट, अभियान के बाद 2 हजार 368 यूनिट रक्तदान किया। 300 यूनिट इस अभियान से अलग है। मदन कौशिक ने बताया कि युवा मोर्चा के 1932, महिला मोर्चा के 347 तथा अन्य मोर्चों के 100 से अधिक यूनिट रक्तदान देकर रक्त कोष को मजबूत किया है। कई स्थानों पर रक्त कोष में स्थान न होने के कारण कार्यकर्ताओं का नाम ले लिया गया है। उनसे बाद में रक्त लिया जाएगा।

कौशिक के अनुसार 623 भाजपा कार्यकर्ता 68 स्थानों पर रक्तदान कराने के लिए निरंतर कार्यरत रहे। 45 अस्पतालों तथा रक्त कोषों को रक्तदान दिया गया। सभी 78 मंडलों ने इस रक्तदान में भाग लिया और 35 स्थानों पर रक्तदान आयोजित किए गए। यह आंकड़ा 30 मई तक का है। उसके बाद भी लगातार सेवा कार्य जारी है।  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 30 मई को भाजपा के 907 कार्यकर्ता 710 गांवों में पहुंचे हैं, जिसमें 528 जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। एक लाख 57 हजार 32 सेनेटाइजर बांटे गए, जबकि 10500 से अधिक भोजन के पैकेट वितरित किए गए। 1530 स्थानों पर जागरुकता अभियान चलाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि राजनीतिक दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी ने एक बड़ा अभियान चलाया है। संगठन की ओर से फ्रंटलाइन वर्कर्स को कार्यक्रम के माध्यम से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सेवा कार्योँ के माध्यम से इस अभियान को गति दे रहे हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दिसम्बर से पहले  प्रदेश में भी सबको वैक्सीन उपलब्ध करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा वैक्सीन के बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है, जो दुखद है। हम जन जागरण अभियान के माध्यम से इस भ्रम को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्पादन के आधार पर टीका उपलब्ध हो रहा है और उसी आधार पर टीकाकरण अभियान  चलेगा।  पत्रकार वार्ता में महामंत्री कुलदीप कुमार, मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, राजीव तलवार आदि उपस्थित थे।

Tags: madan kaushikNational newsUttrakhand News
Previous Post

भारत के Real Heroes है ये बिहारी, संवार रहे देश का भविष्य

Next Post

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Mayur Dixit
उत्तराखंड

कांवड़ मेले से पहले डीएम ने किया चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण

18/07/2026
13 girl students fell into a septic tank in a madrasa
क्राइम

मदरसे में सेप्टिक टैंक में गिरीं 13 छात्राएं, एक छात्रा की मौत

18/07/2026
Next Post
shot

पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया रास्ता जाम

यह भी पढ़ें

oxygen plant

उप्र ऑक्सीजन निर्भरता की ओर अग्रसर, 72 नए ऑक्सीजन प्लांट शुरू

06/06/2021

ठेका लेकर दरोगा बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को STF ने दबोचा

24/11/2021
Salim Khan

आप हमारी गैलेक्सी…90 साल के हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता ने दी बर्थडे पर बधाई

24/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version