• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जांच करने गई पुलिस पर हमला, चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार

Writer D by Writer D
10/07/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोंडा
0
Arrested

Arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। जिले में मोतीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में भूमि विवाद हल कराने मौके पर पहुंची पुलिस पर ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने चार महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार (Arrested) किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के कहोबा मजरा खिरई खिरवा निवासी जगदेव ने स्थानीय पुलिस को जमीन संबंधी विवाद का निपटारा कराने के लिए शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था जिसके मद्देनजर कहोबा चौकी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार गौतम पुलिसकर्मियों के साथ शुक्रवार शाम मौके की जांच के लिए गांव गए हुए थे।

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान मौके पर मौजूद लोगों की पुलिस से नोकझोंक हो गई और ग्रामीण मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पुलिस बल पर प्रहार कर दिया, जिससे एक आरक्षी को चोट आई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना पाकर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी प्रबोध कुमार ने वरुण, राम बहादुर, विपिन, मिथिलेश कुमारी, मनीषा, नीलम देवी तथा सोनी गौतम निवासी गण ग्राम कहोबा थाना मोतीगंज को गिरफ्तार कर लिया जिन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

चौकी प्रभारी की तरफ से स्थानीय थाने में नामजद आरोपियों के अलावा दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

Tags: crime newsgonda news
Previous Post

अन्तरजनपदीय ठगी करने वाले परिवारों के 11 ठग गिरफ्तार

Next Post

बाइक बोट घोटाले के आरोपी की दो करोड़ की कोठी कुर्क

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

कर्मचारियों के सम्मान, सुविधा और सामाजिक सुरक्षा को डबल इंजन सरकार ने दी नई मजबूती : केशव प्रसाद

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ में साहित्य और संस्कृति का महाकुंभ, गोमती पुस्तक महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

बढ़ रहा रंग दे बसंती का कारवां, अभियान से जुड़ रहे हजारों विद्यार्थी

12/09/2026
उत्तर प्रदेश

लखनऊ की पर्वतारोही पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची रुद्रगैरा चोटी पर फहराया तिरंगा

12/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी रविवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को देंगे सौगात

12/09/2026
Next Post
Bike Boat Scam

बाइक बोट घोटाले के आरोपी की दो करोड़ की कोठी कुर्क

यह भी पढ़ें

wish of child

मां बनने का सपना पूरा करेंगे ये ज्योतिषीय उपाय, मिलेगी भगवान की कृपा

07/12/2025
Navjot Kaur Sidhu

नवजोत कौर सिद्धू को कांग्रेस ने पार्टी से किया सस्पेंड, इस मामले में हुआ एक्शन

08/12/2025
Share Market

शेयर बाजार में गिरावट जारी, 411 अंक तक गिरा सेंसेक्स

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version