• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

1.5 करोड़ की लूट में सात लोग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड पर एक लाख का इनाम

Writer D by Writer D
26/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
mathura loot

mathura loot

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा में 10 दिन पहले हुई दिनदहाड़े बुलियन व्यापारी से 1 करोड़ 5 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना में शामिल 4 बदमाशों सहित 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यही नहीं लूटी धनराशि में से 44 लाख 86 हजार रू. बरामद कर लिए हैं।

एडीजी जोन, आगरा राजीव कृष्ण ने फरार दो मुख्य अभियुक्तों में से एक अरविंद पर 1 लाख का इनाम घोषित किया है। इसके अलावा एडीजी ने इस ब्लाइंड लूट की घटना को खोलने पर मथुरा पुलिस को भी 1 लाख का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उधर पीड़ित व्यापारी ने भी पुलिस की सराहना करते हुए शेष राशि को भी जल्द से जल्द बरामद करने की पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है।

16 अगस्त को मथुरा में शहर कोतवाली इलाके में बाग बहादुर पुलिस चौकी से महज 50 मीटर दूर हुई लूट की वारदात का एडीजी आगरा जॉन राजीव कृष्ण ने गुरुवार को खुलासा कर दिया।  बुलियन व्यापारी राजकुमार अग्रवाल के साले के लड़के अंकित बंसल के साथ 16 अगस्त को बदमाशों ने उस समय लूट की वारदात को अंजाम दिया। जब वह अपने बहनोई का एक करोड़ पांच लाख रुपये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में जमा कराने जा रहा था। इस वारदात का पुलिस ने गुरुवार को दस दिन बाद खुलासा कर दिया।

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का BJP कार्यालय के सामने प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा

पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि बदमाशों का मुखबिर कोमल है, जो कि सर्राफा बाजार में ही काम करता है। उसी ने बदमाशों को व्यापारी द्वारा रकम ले जाने की सूचना दी। इसके बाद बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से 25 दिन पहले से वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर ली थी। इस दौरान बदमाशों ने दो बार रेकी भी की।

अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा राजीव कृष्ण ने बताया कि यह लूट की घटना में चांदी का काम करने वाले एक व्यक्ति द्वारा रूपयों को बैंक में जमा करने की बदमाशों को सूचना दी गई थी। उसका नाम कोमल पुत्र बनवारी निवासी- महादेव घाट, थाना सदर बाजार है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके पास से लूट के 50 हजार रुपये मिले हैं।

लूट की वारदात को अंजाम देने वालों में से पुलिस ने नितेश पुत्र गिर प्रसाद, तरुण चौधरी पुत्र अर्जुन, जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र हरिश्चंद, गिर प्रसाद पुत्र जसवंत सिंह, जगवीरी पत्नी गिर प्रसाद निवासी भवोकरा थाना जेवर गौतमबुद्ध नगर, अजय पुत्र गोकुल सिंह निवासी कोलाहार नौहझील व मुखबिर कोमल पुत्र बनवारी निवासी महादेव घाट थाना सदर बाजार मथुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लूटी गई रकम में से 44 लाख 86 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।

आत्मदाह का प्रयास करने वाले युवक को भेजा जेल, लगे ये आरोप

वारदात के बाद सकते में आई पुलिस ने जब इस मामले की तहकीकात की और सीसीटीवी तलाशे तो पुलिस जांच करते थाना नौहझील के बाजना कस्बे में पहुंची। यहां पुलिस को अंजनी शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरों में दो युवक खरीदारी करते दिखे। जिसके बाद पुलिस ने दुकानदार से जब जानकारी की तो उसने अपनी दूसरी दुकान से दोनों लकड़ों द्वारा 4 बैग खरीदने की बात कही। इसके बाद आसपास के इलाकों में जब अपनी जांच बढ़ाई तो 3 लड़कों की पहचान हुई।

इस वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों में से 7 को गिरफ़्तार करने के बाद पुलिस अब मास्टर माइंड अरविंद की तलाश में जुटी है। पुलिस ने अरविंद के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया हैं। इसके साथ ही पुलिस एक अन्य आरोपी को भी तलाश रही हैं।

गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि 17-17 लाख रुपये हम तीनों ने आपस में बांट लिए, शेष रकम नीतेश ले गया। बताया जाता है बदमाशों ने लूटी धनराशि में से काफी रकम अपने जीजा, पिता-माता आदि को बांट दिए। अपर पुलिस महानिदेशक के अनुसार लुटेरों की पहचान बाजना कस्बा में अंजनी शोरूम पर लगे सीसीटीवी के फुटेज से हुई। बदमाशों ने इस स्थान पर एक दुकान से 4 जिम बैग खरीदे थे।

Tags: crime newsmathura crime newsmathura loot casemathura newsmathura robbery caseup news
Previous Post

भोजपुरी अभिनेता-गायक खेसारीलाल यादव का नया ‘भगवान तेरा धंधा और बढ़ाये’

Next Post

नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और हनी सिंह गाना ‘कांटा लगा’ में एक साथ आयेंगे नजर

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post

नेहा कक्कड़, टोनी कक्कड़ और हनी सिंह गाना ‘कांटा लगा’ में एक साथ आयेंगे नजर

यह भी पढ़ें

UPTET

UPTET 2021: फिर लीक हुआ यूपी टीईटी का पेपर, PNP सचिव ने कही ये बात

23/01/2022
Bihar Assembly Elections

बिहार विधानसभा चुनाव : महागठबंधन में सीटों का हुआ बंटवारा, राजद को 144, कांग्रेस को 70 सीटें मिलीं

03/10/2020
supreme court

बिना वैध योग्यता के प्रधानाध्यापक की नियुक्ति पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version