• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सचिन-अमिताभ, ‘राम-सीता’…, इनको भी मिला राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का न्योता

Writer D by Writer D
07/12/2023
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राम मंदिर के शुभारंभ और राम लला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अतिथियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देश की जानी-मानी हस्तियां शामिल होंगी। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट सात हजार अतिथियों को आमंत्रित कर रहा है।

इनमें देश के विभिन्न परंपराओं के संत-धर्माचार्य, कलाकार, साहित्यकार, खेल जगत की हस्तियां, न्यायाधीश, उद्योगपति आदि शामिल हैं। समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत तीन हजार वीवीआईपी शामिल होंगे।

सूची में क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, सिनेमा जगत से अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, दीपिका चिखालिया, अक्षय कुमार, गायिका आशा भोंसले, अरुण गोविल, उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी, रतन टाटा को भी आमंत्रण भेजा गया है। इसके लिए सेवानिवृत सैन्य अधिकारी, वैज्ञानिक, पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित हस्तियों को भी आमंत्रण भेजे गए हैं।

श्रीराम जन्मभूमि परिसर में नवनिर्मित राममंदिर में रामलला की नई मूर्ति की पहली आरती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही उतारेंगे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में 150 वैदिक आचार्यों को लगाया जा रहा है। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि ने बताया कि काशी के शंकराचार्य विजयेंद्र सरस्वती के मार्गदर्शन में आचार्याों की टोली का चयन हुआ है।

आज से शुरू होगी राम लला के पुजारियों की ट्रेनिंग, सिखाई जाएगी मंदिर की पूजा पद्धति और संस्कार

काशी के वैदिक विद्वान लक्ष्मीकांत दीक्षित प्रमुख आचार्य रहेंगे। उनके साथ डेढ़ सौ पंडितों की टोली रहेगी, जो विभिन्न पारायण, पाठ, यज्ञ आदि करेगी। काशी के ही प्रसिद्ध वैदिक विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ की निगरानी में सारे अनुष्ठान होंगे। 17 जनवरी को रामलला की अचल मूर्ति की भव्य शोभायात्रा निकालकर राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित की जाएगी। उसके बाद 18 जनवरी से पूजन, अर्चन अनुष्ठान की प्रक्रिया शुरू होगी।

गोविंद देवगिरी ने बताया कि पीएम मोदी राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचने के बाद सबसे पहले जटायु मंदिर जाएंगे। जटायु उन कारसेवकों, बलिदानियों के प्रतीक हैं, जिन्होंने भगवान के कार्य के लिए जीवन को न्योछावर किया। उन सबके प्रतिनिधि के रूप में जटायु को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। फिर उद्घाटन भाषण को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद देशभर से आए साधु संतों से आशीर्वाद लेंगे। इसके बाद समारोह में देश विदेश से आए अतिथियों को रामलला के दर्शन कराए जाएंगे।

Tags: ayodhya newsram mandirRamlalaup news
Previous Post

आज से शुरू होगी राम लला के पुजारियों की ट्रेनिंग, सिखाई जाएगी मंदिर की पूजा पद्धति और संस्कार

Next Post

चीन की नई बीमारी की भारत में एंट्री, दिल्ली में मिले 7 मरीज

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post
Pneumonia

चीन की नई बीमारी की भारत में एंट्री, दिल्ली में मिले 7 मरीज

यह भी पढ़ें

CMO kanpur

लापरवाही के चलते हटाए गए इस जिले के CMO, डॉ. अशोक राय को मिली ज़िम्मेदारी

04/06/2021
Mayawati

मायावती को ‘सुप्रीम’ राहत, मूर्तियां बनवाने के खिलाफ चल रहा केस हुआ बंद

15/01/2025
टेलीमेडिसीन सेवा

टेलीमेडिसीन सेवा के माध्यम से घर बैठे ही होगा समस्याओं का समाधान

23/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version