• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शबनम के अधिवक्ताओं ने फांसी माफी के लिए जेल अधीक्षक को दिया प्रार्थनापत्र

Writer D by Writer D
19/02/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, रामपुर
0
Shabnam case

Shabnam case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रामपुर।(मुजाहिद खान): शबनम की ओर से उसके अधिवक्ताओं ने जेल अधीक्षक को राज्यपाल को संबोधित फाँसी माफी के लिए प्रार्थना पत्र सौंपा है।

जेल अधीक्षक ने बताया कि दया याचिका राज्यपाल को भेजी दी जाएगी। इससे पहले भी राज्यपाल शबनम की दया याचिका को खारिज कर चुके हैं। सुप्रीम कोर्ट के बाद राष्ट्रपति ने भी शबनम की दया याचिका खारिज कर दी थी।

अमरोहा जिले के बावनखेड़ी गांव में 14-15 अप्रैल 2008 की रात को प्रेमी के साथ मिलकर अपने परिवार के सात सदस्यों को मौत के घाट उतारने वाली शबनम और उसके प्रेमी सलीम को फांसी दी जाएगी। शबनम जुलाई 2019 से रामपुर जेल में बंद है। शबनम को मुरादाबाद जेल से रामपुर जेल में भेज दिया गया था।

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति ने शबनम और सलीम की दया याचिका खारिज कर दी है। रामपुर जेल प्रशासन को अब शबनम के डेथ वारेंट का इंतज़ार है। इसके लिए रामपुर जेल प्रशासन ने अमरोहा ज़िला अदालत में गुहार लगाई है। अब रामपुर जेल प्रशासन के पास शबनम के अधिवक्ता के माध्यम से फाँसी से क्षमा के लिए एक प्रार्थना पत्र दिया है। अब जेल प्रशासन इसे राज्यपाल को भेजेगा।

परिजनों का शबनम का शव लेने से इंकार, फांसी की सजा से गांव में खुशी का माहौल

शबनम अपने सात परिजनों की हत्या के आरोप में दोषी करार दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने भी उसकी सजा की पुष्टि की है। राज्यपाल और राष्ट्रपति के यहां से भी उसकी दया याचिका खारिज हो चुकी है। ऐसे में मथुरा जेल में उसको फांसी दिए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि अभी उसका डेथ वारंट जारी नहीं हुआ है।

शबनम फिलहाल रामपुर की जेल में है और यहां के जिला अधीक्षक ने अमरोहा के जिला जज से उसका डेथ वारंट जारी करने का अनुरोध किया है। इस बीच गुरुवार को शबनम के दो अधिवक्ताओं ने रामपुर के जेल अधीक्षक से मुलाकात कर उनको राज्यपाल को संबोधित दया याचिका सौंपी है। इसमें उसकी फांसी की सजा माफ किए जाने की मांग की गई है।

शबनम के बेटे ने राष्ट्रपति से की अपील- अंकल… मेरी मां को मत दो फांसी

जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि दो अधिवक्ता आए थे। जिन्होंने प्रार्थना पत्र दिया है। प्रार्थना पत्र राज्यपाल को अग्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने शबनम की ओर से उसकी फांसी सजा माफ किए जाने की मांग की गई है। जेल अधीक्षक ने बताया कि राज्यपाल के नाम दोबारा दया याचिका दी गई है। इससे पहले राज्यपाल एक बार उसकी दया याचिका को खारिज कर चुके हैं।

Tags: crime newsMathura Jailrampur jailShabnam caseup governorup news
Previous Post

Video: दिल्ली के शिक्षा निदेशक छात्रों से बोले- ‘उत्तर नहीं जानते, तो कुछ भी लिख दें, मार्क्स मिलेंगे’

Next Post

ड्रैगन ने पहली बार माना गलवान घाटी में मारे गए थे उसके जवान, 10वें दौर की बातचीत कल

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
ड्रैगन का खुलासा

ड्रैगन ने पहली बार माना गलवान घाटी में मारे गए थे उसके जवान, 10वें दौर की बातचीत कल

यह भी पढ़ें

वास्तु टिप्स

बृहस्पतिवार को कौन सा पेड़ लगाना है फलकारी, घर में जरूर लगाएं ये पौधा

23/07/2020
UP Board

उत्तराखंड 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

30/12/2023

आनंद गिरि के नार्को टेस्ट की याचिका कोर्ट ने की खारिज, दिया ये आदेश

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version