• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

PM मोदी से मिले शाह और राजनाथ सिंह, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Writer D by Writer D
20/06/2021
in Main Slider, क्राइम, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को जम्मू-कश्मीर के प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक होनी है। इससे पहले आज यानी रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पीएम आवास पर पहुंचे हैं। इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 24 जून को होने वाली एक उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर के 14 नेताओं को शनिवार को आमंत्रित किया गया। इसमें तत्कालीन राज्य के चार पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। उम्मीद है कि इस बैठक में वहां विधानसभा चुनाव कराने की रूपरेखा तय होगी।

इन दलों के नेताओं को किया आमंत्रित

आठ राजनीतिक दलों – नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी), पीडीपी, भाजपा, कांग्रेस, जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी, माकपा, पीपुल्स कॉन्फ्रेंस और जम्मू कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के इन नेताओं को बुलाया गया है। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने टेलीफोन करके इन नेताओं को गुरुवार दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

नेताओं के साथ 2019 के बाद पहली बैठक

बता दें कि 5 अगस्त, 2019 के बाद प्रधानमंत्री के साथ जम्मू-कश्मीर के सभी राजनीतिक दलों के साथ होने वाली पहली बैठक होगी, जब केंद्र ने जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त कर दिया था और उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया था। पूर्ववर्ती राज्य में नवम्बर 2018 से केंद्र का शासन है।

अधिकारियों ने कहा कि केंद्र केंद्र शासित प्रदेश में जल्द से जल्द विधानसभा चुनाव कराने का इच्छुक है, जो या तो दिसंबर में या अगले साल मार्च में होने की संभावना है, जब न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आर देसाई की अध्यक्षता वाला परिसीमन आयोग अगले कुछ महीने में निर्वाचन क्षेत्रों को फिर से निर्धारित करने का अपना काम पूरा कर लेगा। आयोग को इस साल मार्च में एक साल का विस्तार दिया गया था।

Tags: # Mehbooba Muftiall party meetingamit shahamit shah and rajnath singhFarooq AbdullahIndia News in HindiJammu and Kashmirjammu kashmirLatest India News Updateslt guv manoj sinhamahbuba muftimodiModi Newsnarendra modiNational conferenceNational Hindi NewsPDP Partypm modipm narendra modiRajnath singhअमित शाहजम्मू-कश्मीरपीएम नरेंद्र मोदीमनोज सिन्हामहबूबा मुफ़्तीराजनाथ सिंह
Previous Post

इस राज्य में 50% कैपेसिटी के साथ खुलेंगे बार, इन जगहों पर नहीं होगी शादियां

Next Post

भारी बारिश में दीवार गिरी, मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
Amit Shah
पंजाब

झोटा हत्याकांड की जांच करेगी CBI, अमित शाह ने परिवार को दिया इंसाफ का भरोसा

20/10/2026
पंजाब

झोटा हत्याकांड में एक्शन पर अमित शाह ने थपथपाई CM मान की पीठ

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
Next Post
collapsed

भारी बारिश में दीवार गिरी, मासूम की मौत, दो की हालत गंभीर

यह भी पढ़ें

रायबरेली के एडीजे कोरोना पॉजिटिव ADJ Corona positive of Rae Bareli

देश में कोरोना के मामलों का सिलसिला जारी, 30 लाख पहुंची संक्रमितों की संख्या

22/08/2020
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने की मेट्रो परियोजनाओं की समीक्षा , समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

23/03/2026
A woman attempted self immolation near CM's residence

सीएम आवास के बाहर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, इस बात से था परेशान

19/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version