• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचतत्व में विलीन हुआ शाहजहांपुर का लाल, नम आंखों से शहीद को दी अंतिम विदाई

Writer D by Writer D
14/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, शाहजहांपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद शाहजहांपुर के जवान सारज सिंह को आज अंतिम विदाई दी गई। बुधवार देर रात उनका पार्थिव शरीर शाहजहांपुर के ओसीएफ अस्पताल लाया गया था। गुरुवार सुबह जवान को सेना के अधिकारियों और नेताओं ने ओसीएफ अस्पताल परिसर में श्रद्धांजलि दी।

सेना के जवान पार्थिव शरीर लेकर अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव अख्तियारपुर धौकल पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। शहीद की पत्नी पथराई आंखों से सारज के पार्थिव शरीर को देखती रही। सारज के बड़े भाई ने मुखाग्नि देकर नम आंखों से विदा किया। सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

शहीद की पत्नी पथराई आंखों से सारज के पार्थिव शरीर को देखती रही।

अंतिम विदाई में शमिल हुए कैबिनेट मिनस्टर सुरेश खन्ना ने कहा कि भरी जवानी में जब सब सपने देखते हैं, उस उम्र में देश के लिए दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए दूसरों को आराम से देखने के लिए खुद को कुर्बान कर दिया। उस लाल पर हम गर्व करते हैं। कहा कि ऐसा कम देखने को मिलता है कि माता-पिता अपने सभी बेटों को हमारी सुरक्षा के लिए सेना को देते हैं। शहीद जवान माता-पिता से प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि उन्होंने अपने तीनों बेटों को सेना दे दिया। उन्होंने देश सरकार की ओर से शहीद जवान की मां को 15 लाख और उनकी पत्नी को 35 लाख रुपये दिए। आर्थिक मदद के दस्तावेज परिवार को सौपे हैं।

टाइगर श्रॉफ के फिटनेस ट्रेनर का निधन, एक्टर ने इस अंदाज में दी श्रद्धांजलि

थाना बंडा क्षेत्र के अख्तियारपुर धौकल निवासी विचित्र सिंह के 26 साल के बेटे सारज सिंह सेना की 11 सिख रेजीमेंट में भर्ती हुए थे। 16 आरआर रेजीमेंट के तहत कश्मीर के स्वर्णकोट में उनकी तैनाती हुई थी। जहां 11अक्टूबर को हुए आतंकी हमले में सारज सिंह शहीद हो गए। उनके साथ चार अन्य जवान भी शहीद हुए हैं। सारज सिंह की शहादत की खबर सेना द्वारा सबसे उनके भाई सुखबीर सिंह को दी गई थी।

सेना ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर शहीद सारज सिंह को अंतिम विदाई दी।

सारज सिंह की शादी डेढ़ साल पहले पिहानी की रहने वाली रजविंदर कौर से हुई थी। पत्नी भी काफी समय से पति सारज सिंह को फोन पर संपर्क करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उनका संपर्क नहीं हो पाया। दरअसल, पिछले तीन चार दिनों से पूंछ एरिया में आतंकियों से मुठभेड़ चल रही थी। इसीलिए सारज का फोन शायद लग ही नहीं रहा था।

गांव बरीबरा के विचित्र सिंह के तीन बेटे गुरप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह, सारज सिंह सेना में हैं। सारज सिंह सबसे छोटे थे, अपने दोनों भाइयों को सेना में देखकर ही सारज भी सेना में गए थे।

Tags: indian armypoonch encountershahjhanpur news
Previous Post

नवरात्र के अंतिम दिन सिद्धिदात्री के दरबार में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था

Next Post

अखिलेश यादव ने महानवमी पर दी रामनवमी की बधाई, BJP ने कसा तंज

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post

अखिलेश यादव ने महानवमी पर दी रामनवमी की बधाई, BJP ने कसा तंज

यह भी पढ़ें

Three-day membership campaign being held in Gwalior

ग्वालियर में हो रहा तीन दिवसीय सदस्यता अभियान, बीजेपी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

23/08/2020
corona

लखनऊ में एक दिन में मिले 78 कोरोना पॉजिटिव

12/04/2023
Yashwant Sinha

यशवंत सिन्हा ने TMC से दिया इस्तीफा, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

21/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version