• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहजिल इस्लाम की बढ़ेगी मुश्किलें, क्राइम ब्रांच करेगा विवादित बयान की जांच

Writer D by Writer D
22/05/2022
in उत्तर प्रदेश, बरेली
0
shahjil islam

shahjil islam

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को निशाना बनाकर दिये गये कथित भड़काऊ बयान को लेकर बरेली जिले के भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक शहजिल इस्लाम (shahjil islam)  के खिलाफ दर्ज मामले की जांच अब पुलिस की अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) करेगी। पुलिस के एक शीर्ष के अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

एसएसपी रोहित सजवान ने बताया कि मामले की जांच अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया है। बरेली के बारादरी थाने में दर्ज उपरोक्त मामले में शहजिल इस्लाम (shahjil islam) के साथ सपा के विशेष आमंत्रित सदस्य संजीव सक्सेना भी नामजद हैं। सजवान ने कहा कि थाना बारादरी पुलिस ने डेढ़ महीने में इस अतिसंवेदनशील मामले में कोई गंभीरता नहीं दिखाई, इसलिए यह जांच यथाशीघ्र पूरी कर क करने के निर्देश के साथ अपराध शाखा को सौंप दी गई है।

उल्लेखनीय है कि भोजीपुरा से विधायक शहजिल इस्लाम (shahjil islam) , सपा नेता संजीव कुमार सक्सेना और अन्य के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी अनुज वर्मा की तहरीर पर बरेली के थाना बारादरी में धारा 504 (लोक शांति भंग करना), 506 (धमकी देना) और 153 ए (दंगा भड़काने के इरादे से भड़काऊ बयान देना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण की सुनवाई की पूर्व सन्ध्या पर पुलिस कमिश्नर ने फोर्स के साथ पैदल किया गश्त

अप्रैल महीने में बरेली में समाजवादी पार्टी से जीते हुए विधायकों के लिए आकाश पुरम में संजीव कुमार सक्सेना की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में शहजिल इस्लाम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा था,  अगर उनके (योगी) मुंह से आवाज निकलेगी, तो हमारी (सपा) भी बंदूकों से धुआं नहीं बल्कि गोलियां निकलेंगी।  हालांकि, बाद में सफाई देते हुए उन्होंने एक समाचार चैनल पर अपने बयान को संपादित करने का आरोप लगाया।

समारोह को संबोधित करते हुए, शहजिल इस्लाम ने कहा था,  पहले (2017-2022 तक) हमारे कम विधायक थे तो सदन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत भला बुरा कहा, बस मुंह से गाली नहीं दी बाकी सारे क्रिया कर्म कर दिए लेकिन अब हम लोगों की अच्छी संख्या है और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव नेता प्रतिपक्ष हैं तो अब अगर योगी आदित्यनाथ अपशब्द कहेंगे तो हम लोग भी चुप बैठने वाले नहीं हैं। हम लोग करारा जवाब देंगे।

Tags: Bareilly newsshahjil islamup new
Previous Post

मांस फैक्ट्री के 37 कर्मचारी गिरफ्तार, पशुओं से क्रूरता का लगा आरोप

Next Post

अमरनाथ यात्रा पर मंडराया आतंकी साया, TRF ने जारी किया धमकी भरा पत्र

Writer D

Writer D

Related Posts

ODOC
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओडीओसी योजना में यूपी के 75 जिलों का स्वाद: हर जनपद का पारंपरिक व्यंजन बनेगा पहचान

06/05/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

पिछले साल की तुलना में इस बार अप्रैल में राजस्व मदों में 2416.42 करोड़ रूपये की वृद्धि

06/05/2026
The picture of Shikshamitras has changed in the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में बदली शिक्षामित्रों की तस्वीर

06/05/2026
Boat capsizes
Main Slider

हमीरपुर में यमुना नदी में नाव पलटी, 6 लोगों के डूबने की आशंका; सर्च ऑपरेशन जारी

06/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

‘नेशन फर्स्ट’ हर नागरिक के लिए भी मार्गदर्शक सिद्धांत, क्योंकि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं: मुख्यमंत्री

06/05/2026
Next Post
Amarnath Yatra

अमरनाथ यात्रा पर मंडराया आतंकी साया, TRF ने जारी किया धमकी भरा पत्र

यह भी पढ़ें

wax

इस तरह से करें वैक्सिंग, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

01/05/2026
कोरोना

कनाडा ने दी स्वदेशी कोरोना वैक्सीन को मंजूरी, 24 घंटे में 302 मौतें

25/02/2022

एक्टर रणबीर कपूर जल्द ही वेब सीरीज में आ सकते है नजर

23/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version