• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बच्चों के धर्मांतरण केस का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, ऐसे बनाया था हिंदू बच्चों को शिकार

Writer D by Writer D
11/06/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, गाजियाबाद
0
Shahnawaz alias Baddo arrested in conversion case

Shahnawaz alias Baddo arrested in conversion case

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गाज़ियाबाद। ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन के जरिए बच्चों के धर्म परिवर्तन (Conversion) में शामिल रैकेट चलाने के आरोप में यूपी पुलिस ने आरोपी शाहनवाज खान उर्फ बद्दो (Baddo) को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि उसे अलीबाग शहर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ठाणे जिले के मुंब्रा का रहने वाला है। गाजियाबाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी।

गौरतलब है कि बीते दिनों गाजियाबाद में ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन (Pnline Gaming App) के जरिए धर्मांतरण का मामला सामने आया था। इसमें शाहनवाज खान (Baddo) और गाजियाबाद की एक मस्जिद के मौलवी के खिलाफ अवैध धर्म परिवर्तन निषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने कहा था कि गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने पिछले महीने शिकायत दर्ज कराई थी कि मौलवी अब्दुल रहमान और बद्दो ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास करने वाले उसके बेटे का धर्मांतरण कराया था।

‘बद्दो (Baddo) के समझाने पर इस्लाम कबूल कर लिया’

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि उसका बेटा एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए बद्दो के संपर्क में आया और अक्सर उससे बात करता था। इसके बाद उसका झुकाव इस्लाम अपनाने की ओर हो गया। लड़के ने अपने पिता को बताया था कि बद्दो के समझाने पर उसने इस्लाम कबूल भी कर लिया है।

लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में आयोजित होगी बीएड परीक्षा

इस मामले में मुंब्रा पुलिस और गाजियाबाद पुलिस ने मिलकर शाहनवाज को महाराष्ट्र के अलीबाग से किया गिरफ्तार किया। शाहनवाज पर लड़के का जबरन धर्म बदलवाने का आरोप है। पिछले कई दिनों से अलीबाग और मुंब्रा पुलिस ज्वाइंट ऑपरेशन के तहत शाहनवाज की तलाश कर रही थी। मगर, वो बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। इसी बीच उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की गई। इस दौरान उनकी कॉल डिटेल से पता चला कि आरोपी मुंबई के वर्ली में छुपा है।

इसके बाद पुलिस वर्ली पहुंची तो शाहनवाज वहां से रायगढ़ के अलीबाग भाग गया और लॉज में छिप गया। फिर पुलिस वहां पहुंची और रात भर चेकिंग की। इसके बाद उसे हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि फोर्टनाईट (Fortnite) गेमिंग ऐप के जरिये साल 2021 में दोनों की जान पहचान हुई थी। इसके बाद एक-दूसरे से बात करने के लिए Discord का इस्तेमाल करने लगे। फिर फोन पर भी बात करने लगे।

‘चैट में इस्लाम धर्म से जुड़ने के फायदे बताता था’

इसके बाद दोनों ने फोर्टनाईट पर गेम खेलना बंद कर दिया। मगर, 2021 के दिसंबर में दोनों ने Valorant गेम के जरिये फिर गेम खेलना शुरू किया। डिस्कोड ऐप पर शहनवाज की अच्छी रैंकिंग से आकर्षित होकर लड़के उससे चैट करते थे। इसी दौरान शाहनवाज लड़कों को बरगलाता था और चैट में ही इस्लाम धर्म से जुड़ने के फायदे बताता था।

बता दें कि बहला-फुसलाकर बच्चों का धर्मांतरण करने का ये सारा खेल दो स्टेप में होता था। पहला स्टेप बच्चों के साथ ऑनलाइन गेम खेलना और दूसरे स्टेप में बच्चों से ऐप के जरिए चैटिंग करना और इस्लाम के फायदे बताना। पहले स्टेप में हैंडलर हिंदू नामों से आईडी बनाते थे। फिर हिंदू बच्चों को ‘Fortnite’ गेम खेलने के लिए उकसाते थे। असली खेल तब शुरू होता था, जब बच्चा गेम हार जाता था।

‘भरोसा जीतकर उसको इस्लाम की जानकारी दी जाती’

गेम हारने के बाद बच्चे से कहा जाता था कि वो कुरान की आयत पढ़े तो जीत जाएगा। इसके बाद जब बच्चा आयत पढ़कर गेम खेलता तो साजिश के तहत उसे जितवा दिया जाता था। इस तरह बच्चे का मुस्लिम धर्म की तरफ झुकाव बढ़ जाता। इसके बाद दूसरी स्टेप शुरू होती। बच्चे से ‘Discord’ ऐप के जरिए चैटिंग की जाती। बच्चे का भरोसा जीतकर उसको इस्लाम की जानकारी दी जाती।

धीरे-धीरे बच्चे को जाकिर नाईक और तारिक जमील के वीडियो दिखाए जाते। उन्हें इस्लाम कबूलने के लिए बहकाया जाता। जब बच्चे का इस्लाम की तरफ झुकाव बढ़ जाता और वो मुस्लिम बनने को तैयार हो जाता तो आखिर में उससे एक एफिडेविट बनवाया जाता। इस एफिडेविट में बच्चे से लिखवाया जाता कि वो अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल कर रहा है।

Tags: conversion caseghaziabad newsup news
Previous Post

लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में आयोजित होगी बीएड परीक्षा

Next Post

15 जून से लखनऊ में चढ़ेगा योग का पारा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल को मिल रही मजबूती, यूपी की दीदियों की सफलता से सीखेगा पूरा देश

23/10/2026
Deepotsav
अयोध्या

योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप

23/10/2026
अयोध्या

दीपोत्सव से पहले चमकेगी रामनगरी, अयोध्या के प्रमुख मार्गों का होगा कायाकल्प

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

श्रद्धा दुबे को नहीं मिली राहत, शिवा शर्मा केस में कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

23/10/2026
उत्तर प्रदेश

वैश्विक निवेश को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ में जीसीसी समिट, CM योगी करेंगे उद्घाटन

23/10/2026
Next Post
Yoga

15 जून से लखनऊ में चढ़ेगा योग का पारा

यह भी पढ़ें

मोहसिन रजा Mohsin Raza

राम मंदिर पर राजनीति पर भड़के मोहसीन रजा, कहा- सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ रही है विपक्ष

08/08/2020
Commercial tax department investigation

जीएसटी मुआवजा 16 राज्यों और तीन केंद्र शासित प्रदेशों को किया हस्तांतरित

03/11/2020
Litchi Ice Cream

गर्मियों में ट्राई करना चाहते है आइसक्रीम का नया फ्लेवर, तो ये है परफेक्ट ऑप्शन

22/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version