Main Sliderमनोरंजन

माता वैष्णो के दरबार में फिर पहुंचे शाहरुख खान, सामने आया वीडियो

बॉलीवुड के बादशाह (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी अपनी फिल्म डंकी (Dunki) को लेकर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। डंकी की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। पठान और जवान की जबरदस्त सक्सेस के बाद अब शाहरुख खान के फैंस को पूरी उम्मीद है कि डंकी भी नए-नए रिकॉर्ड बनाएगी। इसी बीच अपनी फिल्म की रिलीज से पहले एक बार फिर से शाहरुख खान माता वैष्णों (Mata Vaishno) के दरबार पहुंचे हैं।

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक्टर अपना चेहरा छिपाए अपनी टीम के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में नजर आ रहे हैं। किंग खान का ये अंदाज उनके चाहनेवालों को बेहद पसंद आता है। इससे पहले शाहरुख जावन और पठान की रिलीज से पहले भी वैष्णो देवी पहुंचे थे। जिसके बाद जवान ने रिलीज के साथ बड़े-बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। जवान साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी और इस फिल्म को दर्शकों से बेशुमार प्यार मिला।

ऐसे में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक बार फिर से माता वैष्णो के दरबार में पहुंचने का मतलब है कि एक्टर माता रानी से फिल्म की सक्सेस के लिए दुआ करने पहुंचे हैं। शाहरुख खान हिंदू धर्म में काफी आस्था रखते हैं। वहीं बात करें डंकी की तो ये फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

‘डंकी’ का शुरू हुआ म्यूजिकल सफर, फिल्म पहला गाना ‘लुट पुट गया’ रिलीज

हाल ही में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से उनके एक फैन ने सवाल किया था कि वह डंकी का प्रमोशन क्यों नहीं कर रहे हैं। जिसपर सुपरस्टार ने कहा था कि उन्हें प्रमोशन की नहीं बल्कि अपने फैंस की जरूरत है। बता दें, शाहरुख खान ने पठान, जवान और अब डंकी का कोई प्रमोशन नहीं किया है। हालांकि बिना प्रमोशन के भी उनकी फिल्में धमाल मचा रही हैं।

Related Articles

Back to top button