• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश में बढ़ी अरबपतियों की संख्या, शाहरुख खान को भी मिली दौलतमंदों की सूची में जगह

Writer D by Writer D
29/08/2024
in Business
0
Shahrukh Khan

Shahrukh Khan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारतीय अर्थव्यवस्था में आ रही मजबूती के कारण देश में अल्ट्रा रिच लोगों की संख्या में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। देश में 100 करोड डॉलर या इससे अधिक संपत्ति वाले अरबपतियों की संख्या बढ़ कर 334 हो गई है। सालाना आधार पर अरबपतियों की संख्या में 29 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। ये बात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि भारत में जहां अरबपतियों की संख्या में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, वहीं भारत के पड़ोसी देश और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में अरबपतियों की संख्या में इसी दौरान 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

हुरून इंडिया द्वारा जारी की गयी अमीरों की सूची में पहली बार बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को भी स्थान मिला है। आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स और बॉलीवुड की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ओनर शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की संपत्ति 7,300 करोड़ रुपये आंकी गई है। हुरून इंडिया के फाउंडर अनस रहमान जुनैद का कहना है कि भारत पूरे एशिया में दौलतमंदों का गढ़ बनता जा रहा है। ये बात भारत में अरबपतियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी से स्पष्ट रूप से पता चलती है। हुरून इंडिया की सूची में 1,539 ऐसे लोगों के नाम शामिल किए गए हैं, जिनके पास एक हजार करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति है। एक हजार करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति वाले अरबपतियों की सूची में इस बार 272 नए नाम जेड़े हैं। अनस रहमान जुनैद का कहना है कि अरबपतियों की संख्या में हुई बढ़ोतरी भारतीय इकोनॉमी के मजबूत भविष्य की तस्वीर दिखाने वाली है।

मुकेश अंबानी ने किया AI क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

इस सूची को जारी करते हुए बताया गया है की पिछले साल हर 5 दिन के अंतर पर एक नए अमीर को इस सूची में जगह मिली है। नए अमीर के रूप में इस सूची से जुड़ने वाले लोगों में सबसे अधिक लोग मुंबई के हैं, जबकि नए अमीरों के मामले में दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है। इसी तरह हैदराबाद अमीरों के मामले में तीसरे स्थान पर और बेंगलुरु अमीरों के मामले में चौथे स्थान पर इस सूची में अपनी जगह बनाने में सफल रहा है।

हुरून इंडिया की ओर से बताया गया है कि इस साल के अमीरों की सूची में 11 ऐसे लोगों का नाम भी शामिल है, जिनका जन्म 90 के दशक में हुआ है। मतलब ये 11 लोग अधिकतम 33 से 34 साल के हैं। सूची में शामिल अमीरों में सबसे कम उम्र कॉमर्शियल ऐप जेप्टो के फाउंडर कैवल्य वोहरा की है। कैवल्य वोहरा सिर्फ 21 साल की उम्र में ही इस सूची में अपना नाम शामिल करने में सफल रहे हैं। इसी तरह जेप्टो के ही को-फाउंडर आदित पालिचा सिर्फ 22 साल की उम्र में इस सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं।

Tags: Business NewsBusiness news in hindi
Previous Post

मुकेश अंबानी ने किया AI क्लाउड वेलकम ऑफर का ऐलान, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

Next Post

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

Writer D

Writer D

Related Posts

Bank Holidays
Business

Bank Holiday Alert: 24 अक्टूबर से लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें छुट्टियों की लिस्ट

22/10/2026
Business

Petrol-Diesel Price: टंकी फुल कराने से पहले चेक करें रेट, जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

22/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Business

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा डार्क वेब पर लीक, बैंक ने दी सफाई

21/10/2026
Business

आज सोना हुआ महंगा या सस्ता? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा भाव

17/10/2026
Next Post
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने पेरिस ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

यह भी पढ़ें

जिला अस्पताल में भीषण लगी आग, मची अफरा-तफरी

15/03/2022
उत्तराखंड कैबिनेट cm tirath singh rawat

उत्तराखंड : आईएएस व पीसीएस अधिकारियों का तबादला

19/03/2021
corona in up

यूपी में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में, 70 जिलों में नहीं मिला एक भी नया केस

02/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version