• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देव शिलाओं का विधि-विधान से पूजन कर ट्रस्ट को सौंपा

Writer D by Writer D
02/02/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Shaligram shila

Shaligram shila

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जनकपुर से अयोध्या लाई गई देव शिलाओं का गुरुवार को रामसेवकपुरम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के द्वारा विधि-विधान से वैदिक मंत्रों के साथ नेपाल के पूर्व उप प्रधानमंत्री, जानकी मंदिर जनकपुर के महंत ने किया। इस अवसर पर ट्रस्ट महासचिव चम्पत राय, कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी, ट्रस्टी महन्त दिनेन्द्र दास, डॉ अनिल मिश्र उपस्थित रहे।

पूजन के बाद शालिग्राम की शिलाओं को ट्रस्ट को सौंप दिया गया। शालिग्राम शिला यात्रा की अगुवाई राम जानकी मंदिर नेपाल के महंत राम पतेश्वर दास, नेपाल सरकार के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेंद्र निधि, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री राजेंद्र सिंह पंकज व राम मंदिर के ट्रस्टी कामेश्वर चौपाल ने किया। यात्रा के साथ नेपाल से करीब 200 भक्त भी अयोध्या पहुंचे हैं।

भगवान विष्णु का स्वरूप मानी जाने वाली इस शिला का रामनगरी में भव्य अभिनंदन किया गया। दो बड़े पत्थरों को दो ट्रकों पर लादकर भारत लाया गया है।

अयोध्या : देव शिलाओं का विधिविधान से पूजन कर ट्रस्ट को सौंपा गया 

अयोध्या आने से पूर्व नेपाल के जनकपुर में अभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शिलाओं को 26 जनवरी को रामनगरी के लिए रवाना किया गया था। ये यात्रा बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में कुशीनगर और गोरखपुर, बस्ती होते हुए बुधवार की देर रात रामनगरी अयोध्या पहुंची। हाईवे से जैसे ही देर रात शालिग्राम यात्रा ने प्रवेश किया, वहां पूर्व में उपस्थित राम भक्तों के द्वारा जय श्री राम के नारे गूंजने लगे। लोगों ने पुष्प वर्षा करने के साथ ही जमकर आतिशबाजी की। शालिग्राम शिला पूजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में संत-मंहत के साथ राम भक्त उपस्थित रहे।

शिला के साथ आये नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री विमलेन्द्र निधि ने बताया कि नेपाल से अयोध्या आई देवशिला कृष्ण गंडकी नदी की शालिग्राम शिला नहीं है। शालिग्राम शिला मूलतः पूर्ण श्याम वर्ण में होती है और छोटी होती है। इस शिला को धार्मिक दृष्टि से खंडित नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि रामलला के विग्रह के लिए जिस प्रकार के शिला की जरूरत थी, उसे गंडकी क्षेत्र में खोजा गया और उसका परीक्षण कराया गया।

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

उन्होंने कहा कि उनसे सात गुणा, पांच गुणा तीन फिट की दो शिलाओं की अपेक्षा ट्रस्ट ने की थी, यह वही शिला है। उन्होंने कहा कि जब इस शिला से रामलला के विग्रह का निर्माण कर रामजन्मभूमि में प्रतिष्ठित किया जाएगा, तब नेपाल के पुरातन सम्बन्ध का एक नया अध्याय जुड़ेगा। अब इससे लगता है कि रामलला का विग्रह इसी शिला से बनेगा।

शिला यात्रा के साथ आए नेपाल जनकपुर के मेयर मनोज कुमार शाह ने कहा कि पहले नेपाल से राम लला के धनुष देने की बात कही गई थी। बाद में शालिग्राम शिला की बात आई। नेपाल सरकार ने ऑर्कियोलॉजिकल टेस्ट कराने के बाद शिला जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास को सौंपी गई। उसके बाद हम यात्रा लेकर निकले हैं। उन्होंने कहा कि नेपाल व भारत सरकार से हमारी मांग है कि जनकपुर-अयोध्या के बीच एक रेल सेवा भी शुरू की जाए, जिससे आवागमन आसान होगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Tags: ayodhya newsram mandirShaligram Shila
Previous Post

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस अलर्ट

Next Post

नये उत्तर प्रदेश के निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगा आम बजट: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की चार सदस्यीय टीम परखेगी आयुष्मान अस्पताल की सुविधाओं की हकीकत

25/09/2026
Main Slider

नहीं रहे रामगोविंद चौधरी, SGPGI में ली अंतिम सांस; सपा में शोक की लहर

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

कौशल से कारोबार और नवाचार तक, UPITS में दिखा युवाओं के हुनर का नया चेहरा

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद में गूंजी युवाओं की आवाज़, ‘युवा नीति संवाद’ में 800 से अधिक युवाओं ने की सशक्त भागीदारी

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

क्षति का आकलन कर प्रभावित परिवारों को 24 घंटे के भीतर हर संभव सहायता कराएं उपलब्ध: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post

नये उत्तर प्रदेश के निर्माण में उपयोगी सिद्ध होगा आम बजट: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 845 शराबियों को पकड़ा

04/02/2022

नींद न आने से रहते हैं परेशान, तो फौरन करें ये आसान उपाय

09/01/2022
yogi government

सीएम योगी बोले- चौतरफा विकास के साथ उत्तर प्रदेश बना अपार संभावनाओं का प्रतीक

16/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version