• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिवार को करें ये उपाय, शनि देव रहेंगे मेहरबान

Writer D by Writer D
08/02/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shani

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

न्याय के देवता शनिदेव (Shani Dev ) मनुष्य के अच्छे-बुरे कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं जिसका शनि अच्छा होता है, उसको राजसुख मिलता है। वहीं जिसपर शनि की ढैया व साढ़ेसाती और महादशा एवं अंतर्दशा होती है उसे भयंकर कष्ट उठाने पड़ते हैं। शनिवार को शनिदेव का दिन माना जाता है इसलिए बहुत से लोग दुखों और परेशानियों से मुक्ति पाने के लिए शनिवार का उपवास रखते हैं। शनिदेव की कृपा पाने के लिए और शनि को सकारात्मक बनाने के लिए शनिवार के दिन कुछ विशेष उपाय करना फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं शास्त्रों में बताए गए इन उपायों के बारे में जिनसे शनिदेव (Shani Dev ) की कृपा आप पर बनी रहे…

– शनिवार के दिन स्नान आदि से निवृत होकर काले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए और इसके बाद पूरे विधि विधान से शनिदेव की पूजा करनी चाहिए। शनि यंत्र की भी पूजा कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी, धन या व्यापार से जुड़ी सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

– शनिवार को भगवान शिव की आराधना करने से शनिदेव की कृपा भी प्राप्त होती है। शनिवार का दिन हनुमानजी की पूजा के लिए भी विशेष माना गया है। शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से हर पीड़ा से मुक्ति मिलती है। जीवन में तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
– तरक्की की राह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन भगवान शनि से जुड़ी वस्तुओं का दान करना चाहिए। इस दिन उड़द की दाल, तेल, तिल, लोहा, पुखराज रत्न, काले कपड़े आदि चीजों का दान अवश्य करें।

– घर की सुख, शांति तथा जीवन में समृद्धि के लिए शनिवार के दिन विशेष रूप से शनि यंत्र की पूजा कीजिए। शनि यंत्र की पूजा के लिए होरा और शनि के नक्षत्र में इसे धारण करना शुभ माना गया है।

– शनिवार के दिन ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, कलयुग में इस मंत्र का जाप 1008 बार करना चाहिए। इसके साथ आप ॐ शं शनिश्चरायै नमः मंत्र का भी जाप कर सकते हैं।

– शनिवार के दिन लोहा, काली वस्तुएं, छाता, उड़द दाल, चमड़े के जूते नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन गेंहू पिसवाएं और कुछ काले चने भी इसमें मिला लें। इससे आर्थिक समृद्धि का वरदान मिलता है। इस दिन किसी से झूठ बोलना, छल करना, किसी को अपमानित करना आदि भूलकर नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से शनिदेव क्रोधित हो जाते हैं।

– शनिवार शाम काले कुत्ते या फिर काली गाय को रोटी खिलाने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और भाग्य में वृद्धि होती है। शनिवार के दिन लोहे का सामान न खरीदें। इस दिन नमक का प्रयोग भी नहीं करना चाहिए। शनिवार के दिन झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsShani devShani Dev chalisashani dev mantraShani dev pujashanivar pujashanivar totke
Previous Post

सिंघाड़ा किसी रामबाण से कम नही, जानें इसके फायदों के बारे में

Next Post

शेविंग के बाद होती है जलन, इन उपायों से मिलेगी राहत

Writer D

Writer D

Related Posts

Furniture
फैशन/शैली

प्लास्टिक फर्नीचर पर लगे गए है दाग, इन टिप्स की मदद से चमकाए

03/05/2026
Maggi
खाना-खजाना

बच्चों के लिए बनाएं ये डिश, खुशी से उछल पड़ेंगे

03/05/2026
cutlets
खाना-खजाना

चाय के साथ एन्जॉय करें टेस्टी कटलेट, देखें रेसिपी

03/05/2026
Lemon
धर्म

दो रुपए की चीज आपको बना सकती है मालामाल, आज़माएं ये छोटे से उपाय

03/05/2026
money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Next Post
Shaving

शेविंग के बाद होती है जलन, इन उपायों से मिलेगी राहत

यह भी पढ़ें

Indian Railway

भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ऐप बनाया, जिसमे ट्रेन से जुड़ी सभी जानकारी स्मार्ट फोन मे पाएं

16/07/2020
murder

ईंट-पत्थर से मार-मार कर युवक की हत्या, खेत में मिला लहुलुहान शव

25/10/2021
Biogas plant

घरेलू बायोगैस यूनिट से रसोई-एलपीजी खपत में आएगी 70 फीसदी कमी

16/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version