• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिवार को ना करें इन चीजों की खरीददारी, भारी पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

Writer D by Writer D
14/10/2023
in फैशन/शैली, धर्म
0
Shani Dev

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं। आज शनिवार (Saturday)का दिन हैं जो कि शनिदेव (Shani Dev) के पूजन के लिए जाना जाता हैं। शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता भी कहते हैं जो व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करता हैं। शनिवार के दिन शनि की कुदृष्टि ना पड़े इसके लिए जरूरी हैं कि जरूरी नियमों का ध्यान रखा जाए। अधिकतर लोग शनिवार के दिन ही खरीददारी करने जाते हैं। ऐसे में आपको जानना जरूरी हैं कि शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी वर्जित हैं, जिन्‍हें खरीदने और घर में लाने से इनसे धन की हानि के साथ-साथ दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शनिवार (Saturday)को भूल से भी नहीं खरीदनी चाहिए।

लोहे का सामान

शनिवार (Saturday) के दिन लोहे से बना कोई भी सामान खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को लोहा खरीदकर घर लाने से शनि से जुड़े कष्टों को झेलना पड़ता है। बल्कि आपको शनिवार के दिन लोहा खरीदने की बजाय दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से चल रहा शनिदेव का प्रकोप कम होता है।

कोयला

शनिवार के दिन कोयला खरीदना भी बहुत अशुभ होता है। कहते हैं कि इस दिन कोयला खरीदने से आपको शनि के दोष लगते हैं और आपकी तरक्‍की में भी बाधा आती है। इसलिए अगर आपको कोयला खरीदना भी है तो इसे शनिवार की बजाए किसी और दिन खरीदें।

सरसों का ​तेल

वैसे तो शनिदेव (Shani Dev) को सरसों का तेल पसंद है, लेकिन इसे शनिवार के दिन खरीदने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इंसान को शारीरिक कष्ट और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि शनिवार के दिन आप शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित जरूर कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। वहीं शनिवार को शनिदेव की समक्ष सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना भी बहुत शुभ होता है।

काला कपड़ा

शनिवार को न ही काला कपड़ा खरीदना चाहिए और न ही फेंकना चाहिए। इसके विपरीत शनिवार को काला कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि शनिवार को काले वस्त्र धारण करने से आप बुरी नजरों से बचे रहते हैं और शनिदेव भी आपसे प्रसन्‍न रहते हैं। शनिवार को काले वस्‍त्र दान भी कर सकते हैं। इसके लिए आप काले वस्‍त्र एक दिन पहले ही खरीदकर ले आएं।

मसूर की दाल

शनिवार के दिन मसूर की दाल खरीदने से भी बचना चाहिए। दरअसल मसूर की दाल का कनेक्शन सूर्य देव और मंगल ग्रह से माना जाता है। वहीं सूर्य देव और मंगल ग्रह, शनिदेव (Shani Dev) के शत्रु कहे जाते हैं। ऐसे में यदि आप मसूर की दाल को शनिवार के दिन घर लाते हैं तो आपको शनि का उग्र स्वरूप देखने को मिल सकता है। इसके चलते आपके जीवन में दुखों का पहाड़ भी टूट सकता है।

उड़द की दाल

शनिवार को उड़द की दाल को भूल से नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदना नहीं बल्कि दान करना अच्‍छा माना जाता है। अगर आप भी शनिवार को उड़द की दाल दान करना चाहते हैं तो इसे एक दिन पहले ही यानी कि शुक्रवार को खरीदकर ला सकते हैं।

नमक

शनिवार के दिन नमक न खरीदें। कहा जाता है शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज लाता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। अगर आप कर्ज में नहीं डूबना चाहते तो शनिवार को नमक न ही खरीदें। नमक को आप शनिवार को छोड़कर किसी अन्य दिन खरीद सकते हैं लेकिन शनिवार के दिन खरीदने से कर्ज लगातार बढ़ता चला जाता है और घर में कई तरह की बीमारियों का वास हो जाता है।

चमड़े से बनी वस्तु

शनिवार के दिन चमड़े से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। जूते, बेल्ट, पर्स जैसी चीजों को शनिवार के दिन खरीदने से बचे। यदि आप चमड़े से बनी चीजें शनिवार को खरीदते हैं तो जिंदगी में एक के बाद एक कई दिक्कतें आना शुरू हो जाती है। आप जिस भी काम में हाथ डालते हैं वह पूर्ण नहीं होता है। उसमें ढेर सारी बाधाएं आ जाती है। व्यक्ति का सफल होना भी मुश्किल हो जाता है।

Tags: Shani devshani dev ka vratshani dev ke mantrashani dev ke totkeshaniwar ke totkeshaniwar ke upay
Previous Post

आज समाप्त हो जाएंगे पितृपक्ष, करें पीपल से जुड़े उपाय, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Next Post

शारदीय नवरात्रि में करें ये उपाय, धन का होगा आगमन

Writer D

Writer D

Related Posts

Cream
फैशन/शैली

घर पर जमाएं बाजार जैसी मलाई, ट्राई करें ये धांसू टिप्स

07/11/2025
Butter Chicken Masala
फैशन/शैली

इस विधि से बनाएं बटर चिकन मसाला, घर में ही मिलेगा होटल जैसा स्वाद

07/11/2025
Hair Oil
फैशन/शैली

इन तेलों से करें बालों को पोषित, जानें चंपी करने का सही तरीका

07/11/2025
Pimples
फैशन/शैली

मुहांसों हो जाएंगे नौ दो ग्यारह, आजमाएं ये नुस्खे

07/11/2025
Bitter Gourd
फैशन/शैली

करेले का कड़वापन हो जाएगा गायब, ट्राई करें ये टिप्स

07/11/2025
Next Post
Shardiya Navratri

शारदीय नवरात्रि में करें ये उपाय, धन का होगा आगमन

यह भी पढ़ें

हाजीपुर पुलिस टीम पर हमला

अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल

07/10/2020
Lantern collapse

लेंटर ढहने से आंगनबाड़ी सहायिका और मासूम बच्ची कुएं में गिरी

03/02/2021
AK Sharma

ऊर्जा मंत्री ने बताया- एक माह में युद्धस्तर पर कार्य, साथ ही कड़ाई

24/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version