• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘दुखवा मिटाईं छठी मईया…’, Sharda Sinha ने एम्स से जारी किया ने छठ पर नया एलबम

Writer D by Writer D
02/11/2024
in Main Slider, मनोरंजन
0
Sharda Sinha

Sharda Sinha

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुखवा मिटाईं छठी मईया… स्वर साधिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) ने छठी मईया से गुहार लगाई है। स्वास्थ्य समस्या से जूझ रही 72 वर्षीय शारदा सिन्हा को विश्वास है कि छठी मईया उनकी पुकार सुनेंगी और वे अपने प्रशंसकों के बीच स्वस्थ होकर ज़रूर लौटेंगी। लगभग छह दर्जन छठ के गीतों को अपने स्वरों से सजा चुकीं शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) हर साल एक नया छठ गीत का वीडियो रिलीज करती हैं। सो, इस सिलसिला को उन्होंने आगे बढ़ाने की इच्छा अपने बेटे अंशुमान से जाहिर की और अंशुमान ने ‘दुखवा मिटाईं छठी मईया’ का ऑडियो रिलीज किया। अस्वस्थ होने की वजह से गाने का वीडियो नहीं बन पाया, इसलिए इसका ऑडियो फॉर्मेट ही रिलीज किया गया है। शारदा सिन्हा ने जिस श्रद्धा भावना से अभिभूत होकर इस गाने को गाया है, यह उनके प्रशंसकों के लिए नायाब तोहफ़ा है।

छठ पर हर जगह बज रहा- ‘रुनकी झुनकी बेटी मांगीला, पढ़ल पण्डितवा दामाद

पटना के घाटे पर देब हम अरघिया ए छठी मईया… सहित अन्य छठ गीतों के स्वर घर-घर में गुंजायमान हैं। स्वर कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के छठ गीतों की लोकप्रियता ऐसी है कि उनकी आवाज से ही माहौल बनता है। शारदा सिन्हा के गाये छठ गीतों के बोल देश के विभिन्न हिस्सों तक ही सीमित नहीं, वरन सात समंदर पार भी बसे बिहार एवं यूपी के छठ व्रतियों के बीच गुंजायमान होते हैं। इस बीच, लोगों की जेहन में रचीं-बसीं सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में, उनके लाखों प्रशंसकों के हाथ दुआओं के लिए उठे हैं।

वे छठी मईया और सूरज देव से शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं- हे सुरुज देव, हे आदित नाथ सुन लीं अरजिया हमार…। उन्हें छठी मईया पर पूरा विश्वास है कि उनकी प्रार्थना का असर होगा और शारदा सिन्हा उनके बीच स्वस्थ होकर आएंगी और लोकगीतों के स्वरों को और ऊंचाई मिलेगी।

बिहार की ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा ऑक्सीजन सपोर्ट पर, ब्लड कैंसर से लड़ रही है जंग

पिछले महीने शारदा सिन्हा के पति ब्रजकिशोर सिन्हा का ब्रेन हेमरेज के कारण देहांत हो गया। जीवनसाथी के बिछोह से उन्हें मर्मान्तक पीड़ा हुई और उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। उन्हें नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है और ऑन्कोलॉजी विभाग में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। उनके पुत्र अंशुमान सिन्हा ने बताया कि शारदा सिन्हा 2017-18 से मल्टीपल मायलोमा से पीड़ित हैं और उनका इलाज लगातार मुंबई और दिल्ली के डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा था। बावजूद उन्होंने अपनी संगीत यात्रा जारी रखी है।

Tags: Chhath SongsSharda Sinhasharda sinha bhojpuri song ganasharda sinha chhath ka geet
Previous Post

अनंतनाग में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़, 2 आतंकी मारे गए

Next Post

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में 263 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी; 28 रनों की मिली बढ़त

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Next Post
IND vs NZ

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट में 263 रनों पर सिमटी भारत की पहली पारी; 28 रनों की मिली बढ़त

यह भी पढ़ें

Deoria massacre

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सीएम योगी का खौफ

04/10/2023
हत्या

लंदन : पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, हमलावर गिरफ्तार

25/09/2020
TikTok

अमेरिका का चीन को बड़ा झटका, tiktok और we chat से लेन-देन पर लगाया प्रतिबंध

07/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version