• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सेंसेक्स 78,000 अंकों के पार

Writer D by Writer D
25/06/2024
in Business, Main Slider
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के कारोबार (Share Market) की शुरुआत भी बढ़त के साथ हुई थी। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) और ​नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी (Nifty) ने नया रिकॉर्ड कायम कर लिया है। जहां सेंसेक्स कारोबारी सत्र के दौरान 78 हजार अंकों के पार चला गया है। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 23,700 अंकों के पार पहुंच गया है। वास्तव में बैंकिंग सेक्टर में तेजी आने की वजह से शेयर बाजार में इजाफा देखने को मिल रहा है। निफ्टी में एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर में इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर एसबीआई के शेयरों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। टेक शेयरों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है। जिसमें लार्सन एंड टुब्रो, टेक महिंद्रा और इंफोसिस शामिल हैं।

शुरुआती एक घंटे के कारोबार के दौरान स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक, ब्रिटानिया और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर 1.78 प्रतिशत से लेकर 0.85 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर बीपीसीएल, एचसीएल टेक्नोलॉजी, अडाणी पोर्ट्स, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.80 प्रतिशत से लेकर 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,197 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,510 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 687 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 15 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 15 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान में और 26 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 188.11 अंक की तेजी के साथ 77,529.19 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद से ही लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 77,636.19 अंक के स्तर तक पहुंचा। वहीं, बिकवाली का दबाव बनने पर इसने 77,459.60 में अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 240.77 अंक की मजबूती के साथ 77,581.85 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

गरीबों के साथ खड़ी है हमारी सरकार: सीएम नायब सिंह

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 39.25 अंक की बढ़त के साथ 23,577.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेजड़ियों और मंदड़ियों के बीच खींचतान शुरू हो जाने के कारण इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 23,618.10 तक पहुंचा, वहीं मुनाफा वसूली होने पर इसने 23,564.95 अंक तक गोता भी लगा दिया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 60.95 अंक की मजबूती के साथ 23,598.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 131.18 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,341.08 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 36.75 अंक यानी 0.16 प्रतिशत उछल कर 23,537.85 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Diary Hindi NewsBusiness Diary News in HindiBusiness news in hindiniftysensexSensex opening bellShare Marketshare market news and updatesshare market opening
Previous Post

गरीबों के साथ खड़ी है हमारी सरकार: सीएम नायब सिंह

Next Post

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, इन खास मुद्दों पर की चर्चा

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
CM Dhami met PM Modi in Delhi

पीएम मोदी से मिले सीएम धामी, इन खास मुद्दों पर की चर्चा

यह भी पढ़ें

अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल को लेकर किया बड़ा एलान

14/11/2020
murder

धारदार हथियार से युवक की गला रेत कर हत्या

16/06/2022
Banke Bihari Temple

बांके बिहारी मंदिर में अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़कर 2500 हुई

27/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version