• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार हुआ गुलजार, सेंसेक्स में 631 अंक तक की उछाल

Writer D by Writer D
31/10/2022
in Business
0
share market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज अभी तक तेजी का रुख है। लगातार हो रही खरीदारी के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 60,500 अंक के ऊपर और निफ्टी 17,900 अंक पार करके कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक एक प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

आज के शुरुआती कारोबार में मार्केट (Share Market) में 1,904 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,287 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 617 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में नजर आ रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 27 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में और 3 शेयर बिकवाली के दबाव के कारण लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 45 शेयर हरे निशान में और 5 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मास्यूटिकल्स, टेक महिंद्रा, आयशर मोटर्स और मारुति सुजुकी 2.80 प्रतिशत से लेकर 2.09 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल, टाटा स्टील, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 1.01 प्रतिशत से लेकर 0.15 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण 287.11 अंक की मजबूती के साथ 60,246.96 अंक के स्तर से आज के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती मिनट में हुए उतार-चढ़ाव के बाद खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स ने तेज रफ्तार पकड़ ली और कुछ ही देर में 60,590 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इसके बाद कुछ देर के लिए मुनाफावसूली भी हुई, जिसकी वजह से सेंसेक्स में मामूली गिरावट का रुख भी बना।

Twitter पर ब्लू टिक के लिए देने होंगे इतने रुपए, ये है Elon Musk का प्लान

लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में एक बार फिर लिवाली शुरू हो गई, जिससे सेंसेक्स ने दोबारा रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 631.72 अंक की मजबूती के साथ 60,591.57 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज मजबूत वैश्विक संकेतों के कारण बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी आज 123.40 अंक की बढ़त के साथ 17,910.20 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती मिनट के उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी ने भी खरीदारी के सपोर्ट से तेज रफ्तार हासिल कर ली।

पहले आधे घंटे के कारोबार में ही ये सूचकांक उछलकर 17,970.15 अंक तक पहुंच गया। हालांकि इस स्तर पर मुनाफावसूली के कारण हुई बिकवाली के वजह से निफ्टी में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई। लेकिन थोड़ी देर बाद दोबारा खरीदारी का जोर बन जाने के कारण निफ्टी भी तेजी की राह पर चल पड़ा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे ये सूचकांक 177.70 अंक की तेजी के साथ 17,964.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मजबूत ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 107.80 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 60,067.95 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 50.35 अंक यानी 0.28 प्रतिशत मजबूत होकर 17,837.15 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 203.01 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की मजबूती के साथ 59,959.85 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 49.85 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 17,786.80 अंक के स्तर पर शुक्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

Twitter पर ब्लू टिक के लिए देने होंगे इतने रुपए, ये है Elon Musk का प्लान

Next Post

तूफान नलगे से मरने वालों की संख्या 100 के करीब, 63 लापता

Writer D

Writer D

Related Posts

Passport
Business

पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं? पहले जान लें नई फीस

27/06/2026
Gold-Silver
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी की रंगत भी हुई मंद

26/06/2026
LPG gas cylinder
Main Slider

आम आदमी को बड़ी रहत, LPG सप्लाई पर सभी प्रतिबंध खत्म

26/06/2026
Share Market
Business

बिकवाली पर भारी पड़ी लिवाली, सेंसेक्स-निफ्टी ने संभाली कमान

23/06/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी ने भी लगाई ऊँची छलांग

22/06/2026
Next Post
Storm

तूफान नलगे से मरने वालों की संख्या 100 के करीब, 63 लापता

यह भी पढ़ें

LAC पर भारतीय सेना का दम Indian Army's strength on LAC

LAC पर भारतीय सेना ने दिखाया दम, चीन हुआ बेदम

02/09/2020
Ramnagariya Fair

रामनगरिया मेले में लगी भीषण आग में सात झुलसे, एक की मौत

23/02/2024
Shivraj Chauhan

प्रदेश के हर सरकारी स्कूल में पोषण वाटिका बनायी जाएगी : शिवराज

08/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version