• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मजबूत शुरुआत के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

Writer D by Writer D
02/09/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन आज घरेलू शेयर (Share market) बाजार में कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। शेयर बाजार (Share market) ने आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की, लेकिन समय बढ़ने के साथ-साथ बाजार में लगातार गिरावट आती चली गई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 17,500 अंक से नीचे पहुंच गया है, वहीं सेंसेक्स भी 58,600 अंक के करीब पहुंच कर कारोबार कर रहा है।

अभी तक के कारोबार में मिडकैप इंडेक्स जबरदस्त प्रदर्शन कर रहा है। इसके साथ ही ऑटो सेक्टर की रफ्तार भी लगातार तेज बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों में से एनटीपीसी, अपोलो हॉस्पिटल, मारुति सुजुकी, आयशर मोटर्स और कोटक महिंद्रा के शेयर खरीदारी के सपोर्ट से लगातार मजबूत बने हुए हैं। दूसरी ओर श्री सीमेंट, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बिकवाली का दबाव बना हुआ है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज 202.43 अंक की मजबूती के साथ 58,969.02 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही शुरुआती मिनट में हुई खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स उछलकर 59,108.66 अंक तक पहुंच गया। लेकिन उसके बाद बाजार पर बिकवाली का दबाव बन गया। चौतरफा हो रही बिकवाली की वजह से सेंसेक्स तेजी से नीचे लुढ़कने लगा।

PM मोदी ने राष्ट्र को सौंपा भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’

कारोबार के दौरान खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था सेंसेक्स लगातार नीचे गिरता चला गया। शेयर बाजार में लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 163.55 अंक की गिरावट के साथ 58,603.04 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी आज 55.60 अंक की मजबूती के साथ 17,598.40 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत में हुई तेज खरीदारी के कारण निफ्टी कुछ ही मिनट में उछलकर 17,643.85 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुरू हुई बिकवाली ने निफ्टी को भी नीचे गिरने के लिए मजबूर कर दिया। चौतरफा बिकवाली के दबाव की वजह से शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 50.80 अंक की कमजोरी के साथ 17,492 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

आतंकियों की कायराना हरकत, बंगाली मजदूर को मारी गोली

मिले जुले वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार ने आज प्री ओपनिंग सेशन में फ्लैट शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 18.35 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,784.94 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 30 अंक यानी 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 17,572.80 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को सेंसेक्स 770.48 अंक यानी 1.29 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 58,766.59 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 216.50 अंक यानी 1.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,542.80 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

PM मोदी ने राष्ट्र को सौंपा भारत का पहला स्वदेशी विमानवाहक पोत ‘विक्रांत’

Next Post

मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए, हथियार बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Share Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 239.47 अंक उछला

21/05/2026
Medical Store Strike
Business

देशभर में कल बंद रहेंगी दवाइयों की दुकानें, केमिस्ट एसोसिएशन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल

19/05/2026
petrol
Business

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ महंगा, नई दरें लागू

19/05/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Next Post
Terrorist

मुठभेड़ में दो उग्रवादी मारे गए, हथियार बरामद

यह भी पढ़ें

UP Board

यूपी बोर्ड के अंक सुधार का परीक्षाफल वेबसाइट पर अपलोड

16/11/2021
CM Dhami

जन्माष्टमी महोत्सव के समारोह में शामिल हुए सीएम धामी, नन्हे बाल गोपाल से लिया आशीर्वाद

26/08/2024
शिखा दुबे हत्याकांड Shikha Dubey massacre

मरी बेटी को जिंदा देख फफक कर रो पड़ा पिता, बोले- ‘ मेरे लिए मर चुकी है’

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version