• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Writer D by Writer D
18/05/2026
in Business, Main Slider
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी लगातार बढ़ती चली गई। हालांकि खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली का जोर बना कर मार्केट को सपोर्ट करने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि इन दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार नहीं हो सका। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.36 प्रतिशत और निफ्टी 1.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, भारती एयरटेल, कोल इंडिया और विप्रो के शेयर 0.99 प्रतिशत से लेकर 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, टाटा स्टील, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, श्रीराम फाइनेंस, ट्रेंट लिमिटेड और अदानी पोर्ट्स के शेयर 4.13 प्रतिशत से लेकर 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,744 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 425 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,319 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से छह शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 24 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 430.02 अंक की कमजोरी के साथ 74,807.97 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इस सूचकांक की कमजोरी लगातार बढ़ने लगी। हालांकि खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी करते रहे। इसके बावजूद इस सूचकांक की चाल पर अधिक असर नहीं पड़ा। लगातार हो रही बिकवाली के कारण सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1,026.08 अंक की गिरावट के साथ 74,211.91 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 161.30 अंक टूट कर 23,482.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ने के कारण इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ती चली गई। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से यह सूचकांक गिर कर 23,317.10 अंक के स्तर तक आ गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 314.10 अंक लुढ़क कर 23,329.40 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स 160.73 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 75,237.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 46.10 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,643.50 अंक के स्तर पर शु्क्रवार के कारोबार का अंत किया था।

Previous Post

अपनी छोटी आंखों को बनाएं आकर्षक, इन टिप्स को करें फॉलो

Next Post

होममेड ऑयल से पाएं लंबे-घने और काले बाल, जानें बनाने का तरीका

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
Main Slider

बूढ़ी गंडकी में बाढ़ से तबाही, पुल-घर बहे; समय पर चेतावनी से बचीं जानें

12/10/2026
Main Slider

नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने जा रहे हैं? जान लें सही दिशा और जरूरी सावधानियां

11/10/2026
Sharadiya Navratri
Main Slider

शारदीय नवरात्रि आज से, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

11/10/2026
Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Next Post
Hair Oil

होममेड ऑयल से पाएं लंबे-घने और काले बाल, जानें बनाने का तरीका

यह भी पढ़ें

Dead Body

लापता सोशल मीडिया फेम हिमांशी की यमुना में तैरती मिली लाश

27/06/2021
UP Police Constable recruitment

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट इस दिन होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक

12/11/2024
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी

29/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version