• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिकवाली के दबाव में गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स भी लुढ़का

Writer D by Writer D
06/09/2022
in Business
0
Share Market

share market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। बिकवाली के दबाव की वजह से घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान ही गिरावट का रुख बन गया है। शेयर बाजार (Share Market) ने आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ की थी, लेकिन बाजार पर बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक गिरकर लाल निशान में पहुंच गए।

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार (Share Market) में ज्यादातर सेक्टर्स में बिकवाली का दबाव बना हुआ है। खासकर आईटी सेक्टर लगातार दबाव में काम कर रहा है। वहीं हेल्थ केयर सेक्टर में तेजी का रुख नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में दिग्गज शेयरों में से अपोलो हॉस्पिटल, भारती एयरटेल, सिप्ला, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस खरीदारी के सपोर्ट से मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर नेस्ले, ओएनजीसी, कोटक महिंद्रा, टेक महिंद्रा और बजाज ऑटो बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के सेंसेक्स ने आज 39.38 अंक की मामूली बढ़त के साथ 59,285.36 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के जोरदार समर्थन से सेंसेक्स एक झटके में ही 320.69 अंक की उछाल के साथ 59,566.67 अंक के स्तर तक पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स लगातार नीचे गिरता चला गया।

इस बिकवाली के बीच भी खरीदारों ने कई बार लिवाली कर बाजार को सपोर्ट देने की कोशिश की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि लिवाली की कोई कोशिश सफल नहीं हो सकी। बाजार में लगातार हो रही बिकवाली के कारण शुरुआती 1 घंटे के कारोबार के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 409.40 अंक लुढ़क कर 88.71 अंक की कमजोरी के साथ 59,157.27 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज 29.90 अंक की मजबूती के साथ 17,695.70 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही तेज खरीदारी होने की संभावना के कारण निफ्टी 98.85 अंक उछल कर 17,764.65 अंक तक पहुंच गया। उम्मीद के विपरीत बाजार में लिवाली के जगह बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी तेजी से नीचे गिरने लगा।

यूपी की इस जेल में 26 कैदी मिले HIV पॉजिटिव, मचा हड़कंप

कारोबार के दौरान खरीदारों ने बीच-बीच में लिवाली करके निफ्टी को सपोर्ट देने की कोशिश भी की, लेकिन उनकी कोशिश सफल नहीं हो सकी। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी ऊपरी स्तर से 126.65 अंक लुढ़क कर 27.80 अंक की कमजोरी के साथ 17,638 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

मिले जुले वैश्विक संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार ने आज प्री ओपनिंग सेशन में फ्लैट शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 39.38 अंक यानी 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,285.36 अंक के स्तर पर था। निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 29.92 अंक यानी 0.17 प्रतिशत मजबूत होकर 17,695.70 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स 442.65 अंक यानी 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 59,245.98 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 126.35 अंक यानी 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,665.80 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: bseBusiness Newsdomestic sharelive hindi newsnews hindi todaynews in hindiniftysensexsensex and niftySensex and Nifty on Record Highstock marketstock market newsstock market updateTodays News
Previous Post

5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी का निधन, चलती गाड़ी में आया हार्ट अटैक

Next Post

पीएम मोदी ने शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में किया स्वागत, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी रहे मौजदू

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Business

यूपी में पांच दिन थमेगा बैंकिंग कामकाज, बैंक हड़ताल से बढ़ेगी परेशानी

23/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव भी गिरे

22/09/2026
UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Next Post
Sheikh Hasina

पीएम मोदी ने शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में किया स्वागत, विदेश मंत्री एस जयशंकर भी रहे मौजदू

यह भी पढ़ें

jayaprada- jaya bacchan

जयप्रदा ने जया बच्चन पर साधा निशाना, बोलीं- रवि किशन के दावे पर कर रहीं राजनीति

17/09/2020
Khatija

ए आर रहमान की बेटी खतीजा का हुआ निकाह, सामने आई तस्वीरें

06/05/2022
Electricity Bill

मोबाइल ऐप से विद्युत बिल भुगतान हुआ और आसान

03/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version