• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

Writer D by Writer D
17/07/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का झटका भी लगा, लेकिन थोड़ी देर में ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

प्रातः 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से जियो फाइनेंशियल, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजी और टीसीएस के शेयर 3.73 प्रतिशत से लेकर 1.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, विप्रो, सिप्ला, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर 1.59 प्रतिशत से लेकर 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,685 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 917 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,768 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 19 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 11 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 33 शेयर हरे निशान में और 17 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 183.90 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 77,370.77 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का झटका लगने के कारण पहले मिनट में ही यह सूचकांक 60 अंक से अधिक गिर कर 77,308 अंक के स्तर पर आ गया। इसके तुरंत बाद खरीदारों ने मोर्चा संभाल लिया और लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 583.51 अंक की बढ़त के साथ 77,770.38 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 54.85 अंक यानी 0.23 प्रतिशत उछल कर 24,127.60 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण शुरुआती मिनट में ही यह सूचकांक फिसल कर 24,099.05 अंक तक आ गया। हालांकि थोड़ी देर में ही खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 149.45 अंक की मजबूती के साथ 24,222.20 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 1.44 अंक यानी 0.0018 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ 77,186.87 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 5.75 अंक यानी 0.02 प्रतिशत की मामूली कमजोरी के साथ 24,072.75 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: niftysensexstock marketstock market raise
Previous Post

राजेश कुमार बने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के लोको पायलट, रचा इतिहास

Next Post

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सोना की चमक हुई और तेज, जानें चांदी का रेट

07/08/2026
Gold
Business

सोना की चमक हुई तेज, चांदी ने भी लगाई छलांग

06/08/2026
CCPA takes major action against dark patterns.
Business

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

06/08/2026
RBI Governor Sanjay Malhotra
Business

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
Stock Market
Business

बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी पर दबाव कायम

05/08/2026
Next Post
Order to demolish 70 year old mosque

कलेक्ट्रेट परिसर की 70 साल पुरानी मस्जिद हटाने के आदेश, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें

cylinder explosion

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फटने से दो घर हुए धराशायी, 14 लोग घायल

25/09/2021
Economic Survey 2026

वित्त मंत्री ने पेश किया इकोनॉमिक सर्वे, FY27 में मजबूत GDP ग्रोथ का अनुमान

29/01/2026
Avnish Kumar Awasthi

थानों में पंजीकृत साइबर अपराधों के निस्तारण में लाएं तेजी : अवनीश कुमार अवस्थी

10/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version