• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शेयर बाजार की धड़ाम से धमाकेदार वापसी! हरे निशान में सेंसेक्स-निफ्टी

Writer D by Writer D
04/06/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान निचले स्तर से रिकवरी होती हुई नजर आ रही है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई । बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव पड़ने पर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की कमजोरी और बढ़ गई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

आज 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से अदानी एंटरप्राइजेज, एटरनल, टाइटन कंपनी, टेक महिंद्रा और अदानी पोर्ट्स के शेयर 1.53 प्रतिशत से लेकर 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, ट्रेंट लिमिटेड, टीएमपीवी, आयशर मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और इन्फोसिस के शेयर 2.38 प्रतिशत से लेकर 1.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ तापमान करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,688 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,696 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 992 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 23 शेयर हरे निशान में और 27 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स 410.34 अंक की गिरावट के साथ 73,935.83 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बिकवाली का दबाव पड़ने पर यह सूचकांक फिसल कर 73,807.30 अंक के स्तर तक गिर गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार हो रही खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 8.17 अंक की मामूली मजबूती के साथ 74,354.34 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 123.15 अंक टूट कर 23,282.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली शुरू हो जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक लुढ़क कर 23,247.30 अंक के स्तर तक चला गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली शुरू कर दी, जिससे इस सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 2.75 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 23,408.35 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 303.67 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 74,346.17 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 77.95 अंक यानी 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,405.60 अंक के स्तर पर बुधवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Newsbuusiness news in hindiniftysensexShare MarketStock Market Updates
Previous Post

बाबा केदारनाथ जाने वाले ध्यान दें! वापसी पर अनिवार्य हुआ यह जरूरी काम

Next Post

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

24/07/2026
Gold
Business

सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें ताजा रेट

20/07/2026
Share Market
Business

ग्रीन जोन में शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान

17/07/2026
Share Market
Business

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी ने पकड़ी रफ़्तार

16/07/2026
Business

सोना लुढ़का, चांदी के भाव जस के तस

15/07/2026
Next Post
PPS Transfer

यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 206 पीपीएस अधिकारियों के तबादले

यह भी पढ़ें

sainik school

यूपी के युवाओं के सपनों में रंग भरेंगे सैनिक स्कूल

11/06/2023
arrested

500 ग्राम चरस बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

26/12/2022
UPTET

UPTET-2026 की परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, 19.94 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

01/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version