• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खुलते ही औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

Writer D by Writer D
24/07/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आई जोरदार तेजी और कमजोर ग्लोबल संकेतों की वजह से घरेलू शेयर बाजार (Share Market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट का रुख बना हुआ है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने कुछ देर के लिए लिवाली का जोर भी बनाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में सुधार होता हुआ नजर आया। हालांकि लिवाली का यह दौर अधिक देर तक टिक नहीं सका। थोड़ी देर बाद ही बिकवालों ने दोबारा दबाव बना दिया, जिससे इन दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ने लगी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 1.16 प्रतिशत और निफ्टी 1.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से सिप्ला, एचसीएल टेक्नोलॉजी, नेस्ले, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स और सन फार्मास्यूटिकल्स के शेयर 2.56 प्रतिशत से लेकर 0.07 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस, इंटरग्लोब एवियेशन, भारती एयरटेल, एटरनल और बजाज फाइनेंस के शेयर 2.78 प्रतिशत से लेकर 2.08 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,732 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 545 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 2,187 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ एक शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में था। दूसरी ओर 29 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से चार शेयर हरे निशान में और 46 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 638.20 अंक यानी 0.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,708.19 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 287.54 अंक की रिकवरी कर 75,995.73 अंक के स्तर तक आ गया। बाजार में खरीदारी का यह दौर अधिक देर तक टिक नहीं सका। थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स की कमजोरी दोबारा बढ़ने लगी। लगातार हो रही बिकवाली के कारण यह सूचकांक गिर कर 75,491.82 अंक के स्तर तक आ गया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 886.32 अंक लुढ़क कर 75,505.07 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 203.25 अंक यानी 0.85 प्रतिशत टूट कर 23,666.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के कुछ देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से लगभग 100 अंक सुधर कर 23,763.55 अंक तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिससे निफ्टी की कमजोरी बढ़ती चली गई।

हालांकि, खरीदार बीच-बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश करते रहे, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था कि खरीदारों की कोई भी कोशिश सफल नहीं हो सकी। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 254.60 अंक फिसल कर 23,615 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,391.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 126.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,869.60 अंक के स्तर पर गुरुवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: niftysensexstock market fallstock market riseStock Market Updates
Previous Post

मत करें चिंता, सबकी समस्या पर होगी प्रभावी कार्रवाई : CM योगी

Next Post

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

Writer D

Writer D

Related Posts

Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार

04/09/2026
Gold
Business

सोने की चमक पड़ी फीकी, चांदी भी हुई मद्धम

03/09/2026
Next Post
Attempted self-immolation outside Lok Bhawan

लोकभवन के बाहर दो लोगों ने किया आत्मदाह की कोशिश, सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर रोका

यह भी पढ़ें

khela hoi

सपा चली ‘दीदी’ की राह, पूर्व विधायक ने दीवार पर लिखवाया ‘खेला होई’

25/06/2021
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने किया ‘सौर कौथिग’ का शुभारंभ, 2500 मेगावाट लक्ष्य

16/12/2024
Bomb threat to School

नोएडा के कई स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंचा बम स्कवॉड

05/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version