• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लौटी तेजी

Writer D by Writer D
26/05/2026
in Business
0
Share Market

Share Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Share Market) आज शुरुआती कारोबार में गिरावट का सामना करने के बाद रिकवरी करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से पहले 15 मिनट के कारोबार के बाद ही सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक रिकवरी कर हरे निशान में पहुंच गए। इसके बाद मुनाफा वसूली के चक्कर में बाजार को बिकवाली का झटका भी लगा, जिससे इन दोनों सूचकांकों की चाल में दोबारा गिरावट का रुख बन गया। हालांकि थोड़ी देर बाद ही खरीदारों ने दोबारा लिवाली शुरू कर दी, जिससे दोनों सूचकांकों की स्थिति में सुधार होने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.07 प्रतिशत और निफ्टी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट (Share Market) के दिग्गज शेयरों में से टीएमपीवी, कोल इंडिया, एटरनल, अदानी एंटरप्राइजेज और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के शेयर 2.63 प्रतिशत से लेकर 0.73 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, कोटक महिंद्रा, सन फार्मास्युटिकल्स, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, मैक्स हेल्थकेयर और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर 0.93 प्रतिशत से लेकर 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट (Share Market) में 2,996 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 2,054 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 942 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान में और 22 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 264.82 अंक की कमजोरी के साथ 76,224.14 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसकी वजह से पहले 15 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक उछल कर हरे निशान में 76,616.02 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली होने की वजह से इस सूचकांक की चाल में मामूली गिरावट भी आई, लेकिन सुबह 10 बजे के करीब खरीदारों ने दोबारा लिवाली का जोर बना दिया। खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक की चाल में एक बार फिर तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 55.69 अंक की बढ़त के साथ 76,544.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 27.60 अंक टूट कर 24,004.10 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण पहले 15 मिनट के कारोबार में ही यह सूचकांक रिकवरी कर 24,077.20 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बिकवाली का झटका लगने के कारण इस सूचकांक की चाल में थोड़ी गिरावट भी आई। हालांकि सुबह 10 बजे के बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 31.95 अंक की मजबूती के साथ 24,063.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 1,073.61 अंक यानी 1.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,488.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 312.40 अंक यानी 1.32 प्रतिशत की उछाल के साथ 24,031.70 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: breaking business newsBSE sensexbusiness updatefinancial marketlatest business newsmarket rallyniftyNifty Updatesensexshare market newsstock exchangestock markettrading news
Previous Post

सोने की चमक हुई तेज, चांदी में नहीं हुआ कोई बदलाव

Next Post

एक्सप्रेसवे पर स्लीपर-बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत; CM योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

ऑनलाइन सेल के नाम पर ठगी का जाल, Flipkart-Amazon के फर्जी लिंक से रहें अलर्ट

10/10/2026
Business

बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स-निफ्टी उछले

06/10/2026
Gold-Silver
Business

सोने की कीमत गिरी, चांदी के भाव स्थिर

30/09/2026
Business

बैंक हड़ताल के बीच रविवार को खुलेंगे बैंक, ग्राहकों को भेजा गया जरूरी मैसेज

26/09/2026
Stock Market
Business

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 148 अंक उछला

25/09/2026
Next Post
Horrific accident on Lucknow-Agra Expressway

एक्सप्रेसवे पर स्लीपर-बस पलटी, दरोगा समेत 7 की मौत; CM योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई

30/08/2021
ट्रांसफर

योगी सरकार ने किया IAS अफसरों का ट्रांसफर, लखनऊ के नए CDO बने प्रभास कुमार

05/11/2020
mahila aayog

महिला आयोग में “पोषण अभियान से संबन्धित जागरूकता कार्यक्रम’ पर हुई कार्यशाला

22/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version