• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, बताई ये वजह

Writer D by Writer D
17/08/2026
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
shehzad poonawalla

shehzad poonawalla

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने BJP अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र भेजकर अपने फैसले की जानकारी दी। पूनावाला ने इस्तीफे के पीछे आर्थिक और निजी परिस्थितियों को वजह बताया है।

पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना इस्तीफा पत्र साझा करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद विनम्रता और आभार के साथ एक बार फिर पार्टी से इस्तीफा सौंपा है और इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।

पहले भी दे चुके थे इस्तीफा

पूनावाला ने बताया कि उन्होंने 30 जुलाई को भी BJP के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफे की पेशकश की थी। हालांकि, पार्टी ने उस समय उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया और फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा था।

उन्होंने कहा कि काफी विचार-विमर्श के बाद अब उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और प्राथमिक सदस्यता से अलग होने का अंतिम फैसला लिया है।

PM मोदी और BJP के प्रति जताया आभार

इस्तीफे में पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नितिन नबीन, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी समेत BJP के वरिष्ठ नेताओं और संघ परिवार के प्रति आभार जताया।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें मार्गदर्शन, सम्मान और अपनी बात रखने का मंच दिया। पूनावाला ने खुद को पसमांदा मुस्लिम और गैर-राजनीतिक परिवार से आने वाला युवा बताते हुए कहा कि BJP में उन्हें जो अवसर मिला, वह उनके लिए महत्वपूर्ण रहा।

‘पार्टी छोड़ रहा हूं, विचार नहीं’

पूनावाला ने कहा कि वह आर्थिक और निजी परिस्थितियों के कारण प्राइवेट सेक्टर में जा रहे हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन से अलग होने के बावजूद प्रधानमंत्री मोदी और BJP के दृष्टिकोण तथा उनके कार्यों का समर्थन करते रहेंगे।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह “पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहे हैं, लेकिन विचार और व्यक्ति नहीं।”

X बायो बदलने के बाद तेज हुई थीं अटकलें

पूनावाला के BJP छोड़ने की अटकलें पिछले कुछ समय से चल रही थीं। हाल ही में उन्होंने अपने X प्रोफाइल से BJP से जुड़ा उल्लेख हटा दिया था, जिसके बाद उनके इस्तीफे की चर्चा और तेज हो गई थी। अब उनके आधिकारिक इस्तीफे के साथ इन अटकलों पर विराम लग गया है।

Tags: Shehzad Poonawalla
Previous Post

तारापीठ के होटल में लगी आग, छह श्रद्धालुओं की मौत, अनेक झुलसे

Next Post

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

वर्ष 2017 में जनता दर्शन में 1000 में से 300 शिकायतें राशन से जुड़ी आती थीं, अब एक भी नहीं आतीः मुख्यमंत्री

17/08/2026
Rahul Gandhi
नई दिल्ली

राहुल गांधी को ‘सुप्रीम’ राहत, इस मामलेमें 20 अगस्त की सुनवाई टली

17/08/2026
Rahul Gandhi-Hemant Soren
झारखंड

झारखंड के छात्रों के समर्थन में राहुल, सोरेन को लिखी चिट्ठी

17/08/2026
Prashant Kishore
Main Slider

PK ने ली विधायक की शपथ, अब लखीसराय के लिए रवाना

17/08/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी के जनता दर्शन में सीतापुर की रोली के जीवन में खुशियों की ‘बारिश’

17/08/2026
Next Post
Protest by Jayaprakash Narayan's students

लखनऊ: जयप्रकाश नारायण के छात्रों का प्रदर्शन, इस वजह से सड़क पर उतरे

यह भी पढ़ें

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही ‘The Kashmir Files’ अब यूपी में भी हुई टैक्स फ्री

14/03/2022
CM Dhami

निरंतर प्रयासों का परिणाम आज उत्तराखंड रोजगार सृजन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल : धामी

08/02/2026
बस हाईजैक

आगरा से हाईजैक हुई बस इटावा में ढाबे से लावारिस हालात में बरामद

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version