• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

UAE पहुंचे पीएम मोदी, शेख मोहम्मद बिन जायद ने किया स्वागत

Writer D by Writer D
28/06/2022
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अबुधाबी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मंगलवार को यहां संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नवनियुक्त राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान (Sheikh Mohamed bin Zayed ) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा उसमें विविधता लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई के पूर्व राष्ट्रपति शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर व्यक्तिगत संवेदना व्यक्त की।
एक विशेष सद्भाव के तहत, शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ शेख मोहम्मद प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

मोदी (PM Modi ) ने अरबी एवं अंग्रेजी भाषाओं में ट्वीट किया, मैं अपने भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के विशेष सद्भाव से प्रभावित हूं जो मेरी अगवानी के लिए अबुधाबी हवाई अड्डे पर आए। उनका आभारी हूं। पिछले महीने संयुक्त अरब अमीरात के नेता के नए राष्ट्रपति के रूप में चुनाव के बाद यह दोनों नेताओं की पहली मुलाकात है। शेख मोहम्मद के साथ अपनी मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने शेख खलीफा के निधन पर व्यक्तिगत रूप से संवेदना व्यक्त की। शेख खलीफा का लंबी बीमारी के बाद 73 साल की आयु में 13 मई को निधन हो गया था। मोदी ने उनके निधन पर दुख जताते हुए उन्हें एक महान राजनेता और दूरदर्शी नेता बताया था जिनके नेतृत्व में दोनों देशों के संबंध समृद्ध हुए।

देवभूमि की मित्र पुलिस को स्मार्ट पुलिस के रूप में काम करना है: धामी

भारत ने शेख खलीफा के निधन के बाद एक दिन के राजकीय शोक की भी घोषणा की थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेख खलीफा के पिछले महीने निधन पर राष्ट्रपति शेख मोहम्मद और शाही परिवार के अन्य सदस्यों के साथ व्यक्तिगत संवेदना जताई। मोदी ने शेख मोहम्मद को संयुक्त अरब अमीरात का तीसरा राष्ट्रपति चुने जाने और अबुधाबी का शासक बनने पर बधाई भी दी। बागची ने कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और आगे बढ़ाने तथा उसमें विविधता लाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शेख खलीफा संयुक्त अरब अमीरात के संस्थापक राष्ट्रपति शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान के सबसे बड़े पुत्र थे। वह तीन नवंबर 2004 से अपनी मृत्यु तक संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबूधाबी के शासक रहे।

सरलीकरण, समाधान, निस्तारण और संतुष्टि सरकार का मूल मंत्र: सीएम धामी

मोदी जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद यहां संक्षिप्त यात्रा पर पहुंचे। प्रधानमंत्री ने जर्मनी में शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व के कई नेताओं से मुलाकात की और वैश्विक कल्याण एवं समृद्धि को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, यूएई 2019-20 में चीन और अमेरिका के बाद भारत का तीसरा सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार था। वर्ष 2020-21 के लिए लगभग 16 अरब अमेरिकी डॉलर की राशि के साथ संयुक्त अरब अमीरात (अमेरिका और चीन के बाद) भारत का तीसरा सबसे बड़ा निर्यात गंतव्य था। भारत के करीब 34 लाख प्रवासी संयुक्त अरब अमीरात में रहते हैं और वे यहां का सबसे बड़ा जातीय समुदाय हैं तथा उनकी संख्या देश की आबादी का करीब 35 प्रतिशत है।

Tags: international NewsNational newspm modiUAE
Previous Post

देवभूमि की मित्र पुलिस को स्मार्ट पुलिस के रूप में काम करना है: धामी

Next Post

उदयपुर में हुई जघन्य घटना से हूं स्तब्ध: राहुल गांधी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री साय ने कुनकुरी क्षेत्र में 12 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन एवं लोकार्पण

10/05/2026
CM Vishnu Dev Sai
राजनीति

जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री साय ने किया जलाभिषेक, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

10/05/2026
AK Sharma-Akhilesh
Main Slider

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

10/05/2026
Yogi Cabinet Expanded
Main Slider

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, आठ ने ली शपथलखनऊ, 10 मईः योगी मंत्रिमंडल का रविवार को विस्तार हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जनभवन के गांधी सभागार में नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल के नए सदस्य के रूप में भूपेंद्र सिंह चौधरी, मनोज कुमार पांडेय ने कैबिनेट मंत्री तथा कृष्णा पासवान, सुरेंद्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कैलाश सिंह राजपूत ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी सरकार में राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल व सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन हुआ। दोनों राज्यमंत्रियों ने अब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। नवनियुक्त मंत्रियों ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। शपथ ग्रहण के उपरांत जनभवन का गांधी सभागार भारत माता की जय व जयश्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। गौरतलब है कि भूपेंद्र सिंह चौधरी विधान परिषद सदस्य हैं। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जबकि मनोज कुमार पांडेय ऊंचाहार सीट से विधायक हैं। वहीं राज्यमंत्री की शपथ लेने वालीं कृष्णा पासवान खागा से, सुरेंद्र दिलेर खैर से और कैलाश सिंह राजपूत तिर्वा से विधायक हैं। हंसराज विश्वकर्मा विधान परिषद सदस्य हैं। शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री (संगठन) धर्मपाल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक आदि मौजूद रहे।

10/05/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Next Post
Rahul Gandhi

उदयपुर में हुई जघन्य घटना से हूं स्तब्ध: राहुल गांधी

यह भी पढ़ें

Interntional Women's Day

दस्यु प्रभावित क्षेत्र में संगिनी सुधा पढ़ा रहीं परिवार नियोजन का पाठ, कराईं 100 महिलाओं की नसबंदी

07/03/2022
Infrastructure sector

बुनियादी उद्योगों के उत्पादन में लगातार छठे महीने गिरावट दर्ज

01/10/2020

Paytm से बुक करें रसोई गैस सिलिंडर, मिलेगा 500 रुपये तक का कैशबैक

28/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version