• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नीट परीक्षा में चरवाहे के बेटे ने हासिल किए 720 में से 664 अंक

Desk by Desk
19/10/2020
in Categorized
0
jeevith kumar

जीविथकुमार परीक्षा टॉपर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली| कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती। तमिलमाडु के थेनी जिले में रहने वाले जीवितकुमार ने इस कविता को सच कर दिखाया है। जीवित के पिता मनरेगा में दिहाड़ी  मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते हैं। 2020 की नीट परीक्षा को पास करने वाले बच्चों में जीवितकुमार का नाम भी शामिल है।

थेनी जिले के सरकारी विद्यालय से पढ़े जीवितकुमार ने नीट की परीक्षा के दूसरे प्रयास में 720 में से 664 अंक प्राप्त किए हैं। इसी के साथ वे सरकारी स्कूलों से यह परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों के टॉपर बन गए हैं।

शरद पवार का राज्यपाल पर हमला, कहा- कोई स्वाभिमानी व्यक्ति पद पर नहीं रहता

एएनआई से बात करते हुए जीवितकुमार ने डॉक्टरी की पढ़ाई करने में असमर्थता जताई क्योंकि उनका परिवार सरकारी मेडिकल कॉलेज की भी फीस का खर्च नहीं झेल सकता। जीवितकुमार कहते हैं कि “डॉक्टर बनना मेरा लक्ष्य नहीं था लेकिन मैंने परीक्षा इसलिए दी क्योंकि इसे पास करना बहुत मुश्किल होता है। अब मैं एम.बी.बी.एस की पढ़ाई करना चाहता हूं लेकिन मेरा परिवार फीस का खर्च नहीं झेल सकता। मैं लोगों से गुहार लगाना चाहता हूं कि मेरी मदद करें ताकि मैं अपनी पढ़ाई जारी रख सकूं।”

“उन्होंने बताया कि पिछले साल परीक्षा का लेवल जानने के लिए परीक्षा दी थी। उसके बाद जब दोबारा पेपर लिखने का फैसला किया तो स्कूल के शिक्षकों ने नीट की कोचिंग में दाखिला लेने में मदद की। इसी वजह से आज वे सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के टॉपर बन पाए हैं।”  जीवित ने अपने स्कूल के शिक्षकों का भी आभार प्रकट किया जिनकी मदद से वो एक कोचिंग सेंटर में परीक्षा की तैयारी के लिए दाखिला ले पाए थे।

जीवितकुमार की मां परमेश्वरी मनरेगा में दिहाड़ी मजदूरी करती हैं। अपने बेटे की इस सफलता पर उन्होने स्कूल के शिक्षकों का आभार जताया और खुशी प्रकट की। उन्होंने कहा कि “जीविथ को कोचिंग में दाखिला दिलाने में उसके स्कूल के शिक्षकों का बड़ा रोल है। परिवार में 10वीं और 12वीं में ज्यादा अंक लाने वाला जीवित ही है। हम उसकी सफलता से बहुत खुश हैं। ऐसा लगता है जैसे वो डॉक्टर बन ही गया हो।”

Tags: 664 अंकdaily wage labourer son tops neet exam in government school topper categorygovernment schooljeevith kumarMGNREGAneet exam 2020tamil nadutheni tamil nadu neet examTopperआभारआर्थिक कष्टकोचिंग सेंटरजीविथकुमार परीक्षा टॉपरतमिलनाडुथेनीनीट परीक्षा 2020सरकारी स्कूल टॉपरसरकारी स्कूल शिक्षक
Previous Post

इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट की एक लाख सीटों के लिए काउंसलिंग शुरू

Next Post

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती जेल वार्डर व फायरमैन की लिखित परीक्षा दिसंबर में

Desk

Desk

Related Posts

forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
CM Yogi
Categorized

दिल्ली अग्निकांड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया गहरा शोक

03/06/2026
Sawan
Categorized

कब शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय महीना? जानिए सावन सोमवार और पूजा का महत्व

02/06/2026
Peanut
Categorized

मूंगफली से बनाएं ये टेस्टी डिश, कभी भी उठाए इसका लुत्फ

21/05/2026
Next Post
death of the inspector from a heart attack

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती जेल वार्डर व फायरमैन की लिखित परीक्षा दिसंबर में

यह भी पढ़ें

Jeera Aloo

इस तरह से बनाए ये खास रेसिपी, आपको दिवाना बना देगा लाजवाब स्वाद

29/06/2026
Aircraft changed into fireballs

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को नहीं मिली पर्मीशन, 30 सितंबर तक बढ़ा प्रतिबंध

31/08/2020
Road Accident

सड़क हादसे में जीजा-साले की मौत, परिवार में मच कोहराम

10/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version