• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘शिव-ज्योति’ एक्सप्रेस जनता के कल्याण के लिए निरंतर सक्रिय रहेगी : शिवराज

Desk by Desk
25/09/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि ‘शिव-ज्योति’ एक्सप्रेस जनता के कल्याण एवं प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करेगी।

श्री चौहान तथा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज अशोकनगर जिले की मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पिपरई में हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभार्थियों को हितलाभ वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में 2465 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ का वितरण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे-छोटे काम धंधे करने वाले स्ट्रीट वेण्डर्स के कल्याण के लिए योजना प्रारंभ की है, जिसके अंतर्गत उन्हें 10-10 हजार रूपए की राशि बिना सुरक्षा एवं बिना ब्याज के उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार ने एक नई योजना चालू की है, जिसके माध्यम से किसानों को वर्ष में 4 हजार रूपए की राशि सम्मान निधि के रूप में प्रदाय की जाएगी।

पाकिस्तान ने संघर्षविराम का किया उल्लंघन, नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत उन्हें वर्तमान में प्रतिवर्ष 6 हजार रूपए की राशि प्रदाय की जा रही है। अब किसानों को वर्ष में कुल 10 हजार रूपये सम्मान निधि मिलेगी।

इस मौके पर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि वे मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ मिलकर जनता के कल्याण एवं प्रदेश के विकास के निरंतर कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ उनकी यह संयुक्त ‘शिव-ज्योति’ एक्सप्रेस निरंतर जनकल्याण में सक्रिय रहेगी। मुख्यमंत्री हमेशा प्रदेश की जनता के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। गत सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थी जिन्हें मुख्यमंत्री ने पुन: प्रारंभ करवाया है।

अ​लविदा डीन जोंस : भारत के खिलाफ 1986 में खेली थी 210 रनों की यादगार पारी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि उप स्वास्थ्य केन्द्र पिपरई को स्वास्थ्य केन्द्र में विकसित किया जाएगा। उन्होंने शासकीय महाविद्यालय पिपरई में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि अतिवर्षा के कारण क्षेत्र में नष्ट हुई फसलों एवं अन्य नुकसानी का आकलन विशेष अभियान चलाकर किया जाएगा तथा सर्वे उपरांत शीघ्र ही मुआवजा राशि का वितरण किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने मल्हारगढ़ परियोजना का सर्वे कार्य भी शीघ्र कराए जाने की घोषणा की।

संकटग्रस्त कर्जदारों से बैंक वसूल रहे हैं 10000 रुपये तक प्रोसेसिंग फीस

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा पूर्व में की गई घोषणाएं आज पूरी हुई हैं। पिपरई को तहसील बनाया गया है। पिपरई में 4 करोड़ की लागत की नल-जल योजना स्वीकृत कर ग्रामीणों को मीठे पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी के साथ 447 करोड़ रूपये की राजघाट नहर परियोजना एवं मुंगावली विधानसभा क्षेत्र के लिए 225 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्य किए गए हैं।

Tags: 'Shiv-Jyoti' Express‘शिव-ज्योति’ एक्सप्रेस24ghante online.comChief Minister Kisan Samman NidhiNational newsself-reliant Madhya Pradeshshivraj singh chauhanआत्मनिर्भर मध्य प्रदेशमुख्यमंत्री किसान सम्मान निधिशिवराज सिंह चौहान
Previous Post

CM योगी के निर्देश- चिकित्सा संस्थानों को वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से जोड़ा जाय

Next Post

शिवराज का कांग्रेस पर हमला, कहा- पैसों के नाम पर रोने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं

Desk

Desk

Related Posts

Sattu ke laddu
Main Slider

मीठे के लिए है पर फेक्ट चोइस, स्वाद में भी लाजवाब

18/07/2026
Masala Papad
Main Slider

लंच या डिनर कभी भी बनाएं ये डिश, मिलेगा होटल वाला स्वाद

18/07/2026
Anand Bardhan
उत्तराखंड

कांवड़ मेला-2026: उत्तराखंड समेत सात राज्यों ने बनाई संयुक्त रणनीति

17/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

उत्तराखंड में रेल विकास को मिली नई रफ्तार: सीएम धामी

17/07/2026
CM Dhami
Main Slider

बिना पर्ची-खर्ची 34 हजार युवाओं को मिली नौकरी, युवा अग्निवीर संवाद में बोले सीएम धामी

17/07/2026
Next Post

शिवराज का कांग्रेस पर हमला, कहा- पैसों के नाम पर रोने वाला मुख्यमंत्री नहीं हूं

यह भी पढ़ें

terrorist

सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, सेना के तीन जवान घायल

21/04/2022
Momos

दिवाली पार्टी के लिए तैयार करना है स्टार्टर, इस डिश के साथ से बन जाएगी बात

20/10/2025
IIPM के डायरेक्टर अरिंदम चौधरी

IIPM के फाउंडर डायरेक्टर अरिंदम चौधरी गिरफ्तार, UGC की शिकायत पर कार्रवाई

23/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version