• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘राहुल दो महिलाओं को लेकर भागा था, कैरेक्टर ही…’, सास-दामाद लव स्टोरी में शिवानी के पिता का दावा

Writer D by Writer D
16/04/2025
in अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Saas-Damad Lovestory

Location of mother-in-law who fled with son-in-law found

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़। जनपद में शादी से पहले भागे सास-दामाद (Saas-Damad) की लोकेशन पुलिस ने ट्रेस कर ली है। दोनों बिहार में छिपे हुए हैं। पुलिस की टीम बिहार के लिए रवाना हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद फरार महिला के पति जितेंद्र ने दी। कहा- दोनों बिहार में छिपे बैठे हैं। पुलिस उन्हें जल्द ही अरेस्ट कर लेगी। हमें राहुल के गांव वाले भी कई जानकारियां खुद से दे रहे हैं। उन्होंने ही हमें बताया कि राहुल इससे पहले भी दो महिलाओं के साथ भाग चुका है।

जितेंद्र की मानें तो, राहुल (Rahul) ने ऐसी हरकत तीसरी बार की है। पहले एक युवती के साथ भागा था, लेकिन वापस लौट आया था। दूसरी बाद किसी और युवती के भागा, तब भी वापस लौट आया। इस बार तो मेरी ही बीवी को लेकर भाग गया। उसकी कैरेक्टर पहले से ही अच्छा नहीं था। मुझे खुद राहुल के गांव वाले फोन कर करके उसकी करतूतों के बारे में बता रहे हैं।

राहुल के होने वाले ससुर जितेंद्र ने कहा- पहले जब राहुल ने दो महिलाएं को भगाया था, तब थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई थी। इसलिए ये बातें पहले सामने नहीं आईं। लेकिन धीरे-धीरे अब उसकी करतूतों का हमें पता चल रहा है। हम चाहते हैं कि राहुल के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जाए। मेरी पत्नी भी उतनी ही कसूरवार है। उसके खिलाफ भी सख्त एक्शन हो।

दामाद के साथ फुर्र हुई सास की मिली लोकेशन, बेटी ने मां के लिए कह दी ये बड़ी बात

जितेंद्र ने कहा- एक तरह ये यह अच्छा भी हुआ कि मेरी बेटी शिवानी की जिंदगी तबाह होने से बच गई। राहुल से उसकी शादी हो जाती तो शिवानी की जिंदगी खराब हो जाती। शिवानी फिलहाल सदमे में हैं। उसे भी खुद यकीन नहीं हो पा रहा कि उसकी ही मां उसके होने वाले दूल्हे संग भाग जाएगी।

बीवी का फैसला मैं करूंगा

दुल्हन शिवानी के पिता ने कहा- मैं चाहता हूं कि बस एक बार मेरी बीवी को मेरे सामने लाया जाए। उसका फैसला तो मैं खुद ही करूंगा। मैंने अपनी बीवी से रिश्ता खत्म कर लिया है। उसे जहां जिसके साथ जाना है वो जाए। बस घर से जो 5 लाख के गहने और 3 लाख रुपये कैश लेकर भागी है, वो हमें वापस मिलना चाहिए।

फिलहाल पुलिस की तीन टीमें मामले की जांच कर रही हैं। बिहार के लिए पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। देखना होगा कि कब दोनों गिरफ्तार होते हैं। सास दामाद की जोड़ी 6 अप्रैल को भागी थी। 16 अप्रैल को राहुल की शादी शिवानी से होनी थी, लेकिन उससे पहले वो अपनी ही होने वाली सास के साथ भाग गया।

Tags: aligarh newscrime news
Previous Post

IPL के बढ़ते रोमांच के बीच जहीर खान बने पापा, घर में गूंजी बेटे की किलकारियां

Next Post

सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
CNG

सीएनजी के दामों में बढ़ोतरी, जानें जेब पर पड़ेगा कितना असर

यह भी पढ़ें

forehead line

इन लकीरों से पता लगता कितनी होगी आपकी जिंदगी

10/06/2026
Wholesale Inflation

घट गई थोक महंगाई, नवंबर में 1.89 फीसदी पर आया आंकड़ा

16/12/2024
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

हैदराबाद का चुनाव हो बिहार का, बीजेपी भीड़ इकट्ठा करने में लगी रही : अखिलेश

15/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version