• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के इस जिले में कब्रिस्तान के बीचों-बीच मिला शिवलिंग, पुलिस-प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Writer D by Writer D
23/12/2024
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर, धर्म
0
Shivling found in the middle of the cemetery

Shivling found in the middle of the cemetery

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर में कब्रिस्तान के बीचो-बीच शिवलिंग (Shivling) मिलने का मामला सामने आया है। इसको लेकर एक पक्ष के लोग शिवलिंग को सुरक्षित करने के लिए चारदीवारी की निर्माण कराने की मांग को लेकर शहर कोतवाली पहुंच गए। जिसके बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की।

एक पक्ष का कहना है कि कब्रिस्तान में मिला शिवलिंग (Shivling) लगभग डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। वहीं, दूसरा पक्ष इसे 15-20 वर्ष पुराना बताते हुए कभी कभार पूजा पाठ की बात कह रहा है। फिलहाल, शांति-व्यवस्था के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आपको बता दें कि जौनपुर शहर कोतवाली अंतर्गत मुल्ला टोला मोहल्ले में स्थित कब्रिस्तान में शिवलिंग की सुरक्षा के लिए चारदीवारी बनाने की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम एक पक्ष के कुछ लोग जौनपुर कोतवाली पहुंच गए। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी सक्रिय हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव और शहर कोतवाल मिथिलेश मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए।

स्थानीय लोगों में एक पक्ष के लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया कि यह शिवलिंग (Shivling) लगभग 150 वर्ष पुराना है। पहले विशालकाय पीपल का पेड़ था, उसी के नीचे यह शिवलिंग स्थापित है। पेड़ गिरने के बाद शिवलिंग खुले आसमान के नीचे हो गया, जिसके चलते अब यह असुरक्षित हो गया है।

1972 में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था कि हिंदू संगठन के लोग पूजा अर्चन जारी रखेंगे। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि कब्रिस्तान के बीचो-बीच शिवलिंग 20- 25 वर्ष पुराना है। उनका यह भी कहना है कि पहले पीपल के पेड़ के नीचे था। पीपल का पेड़ गिरने के बाद यह खुले में हो गया है। 99 फीसदी मुस्लिम आबादी वाले इस मोहल्ले में स्थित कब्रिस्तान के बगल में होलिका भी जलाई जाती है और शिवलिंग पर कभी कभार लोग पूजा करने भी आते हैं। यहां पर कोई आपसी तनाव नहीं है।

पूर्व सभासद फैसल यासीन कहते हैं कि यहां पर शिवलिंग मिलने की अफवाह गलत है। 2006 से लोग पूजा करते आ रहे हैं। यहां बगल में कब्रिस्तान से सटे होलिका दहन भी होता है। कोई आपसी तनाव नहीं है।

पौष अमावस्या पर बन रहा खास संयोग, जानें स्नान-दान का मुहूर्त

वहीं, सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनंदन सिंह ने कहा कि जौनपुर शहर के मुल्ला टोला मोहल्ले में कब्रिस्तान के बीच शिवलिंग का मामला सामने आया है। मौके पर जाकर संयुक्त रूप से देखा था। उसमें दो पक्ष हैं। एक पक्ष का कहना है कि यहां पर शिवलिंग और मंदिर था। जो कमरे बने थे वह भी टूट गया है। वर्तमान में शिवलिंग खुले में है। वहां पर वह कुछ निर्माण करना चाहते हैं। वर्ष में दो-तीन बार पूजा पाठ की बात संज्ञान में आई है। नियमित कोई पूजा पाठ की बात नहीं आई है। फिलहाल, मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

उधर, सोशल मीडिया में शिवलिंग को क्षतिग्रस्त किए जाने की खबर को पुलिस ने भ्रामक बताया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविंद वर्मा ने कहा कि ऐसा कोई मामला नहीं है। कुछ लोग गलत खबरें चला रहे हैं। मौके पर कोई तनाव नहीं है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

Tags: Jaunpur newsshivlingup news
Previous Post

‘अगर आपके घर में एक बेटी हो तो…’, कुमार विश्वास पर भड़कीं सुप्रिया श्रीनेत

Next Post

पीवी सिंधु ने बिजनेसमैन संग लिए सात फेरे, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
PV Sindhu

पीवी सिंधु ने बिजनेसमैन संग लिए सात फेरे, सामने आई शादी की खूबसूरत तस्वीरें

यह भी पढ़ें

अमूल इम्युनिटी बूस्टर आइसक्रीम

अमूल : कोरोना महामारी के बीच हल्दी से बनी इम्युनिटी बूस्टर आइसक्रीम किया लॉन्च, जाने कीमत

02/08/2020

तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़े 14 को रौंदा, 4 की मौके पर मौत

25/06/2021

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात

15/10/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version