• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पंचायत चुनाव के बहाने ‘यादव परिवार’ को एक करने में जुटे शिवपाल

Writer D by Writer D
31/03/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भतीजे अखिलेश यादव के साथ बरकरार तल्खी के बीच प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने पंचायत चुनाव के बहाने ‘यादव परिवार’ को एक सूत्र में बांधने की कवायद शुरू की है ।

पंचायत चुनाव के लिये प्रसपा की ओर जारी की उम्मीदवारों की सूची में शिवपाल के भतीजे अभिषेक यादव का नाम सैफई 2 से जिला पंचायत सदस्य के तौर पर शामिल किया गया है। इससे पहले समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा जारी की गई सूची मे भी अभिषेक का नाम सैफई 2 से जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार के तौर पर है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ खड़े अभिषेक के पक्ष में शिवपाल का आना यादव परिवार को नजदीक से जानने वाले राजनीतिक पंडितों के लिये असमंजस का सबब बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि शिवपाल भतीजे अभिषेक को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित करके पारिवार की सहानुभूति बटोरना चाहते है।

अपने निर्वाचन क्षेत्र जसवंतनगर मे प्रसपा की जिला पंचायत सदस्य उम्मीदवार श्रीमती सीमा यादव के समर्थन मे एक सभा को संबोधित कर शिवपाल कह चुके है कि वे चाहते है कि जिला पंचायत चुनाव में सपा और प्रसपा की एक हो जाये । उन्होने भतीजे एवं निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव को फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाने की अपील की।

मुखबिरी के शक में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

उन्होने कहा कि उनकी मंशा है कि सपा प्रसपा मिलकर जिला पंचायत चुनाव लड़े और यह नहीं चाहते है कि विरोधी पार्टी का कोई जिला पंचायत अध्यक्ष बने। शिवपाल कई बार अभिषेक यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने की वकालत कर चुके हैं। वह यह भी कहने से नही चूकते कि जिला पंचायत चुनाव के बहाने ही सही, सभी परिवारिक एक जुट हो जाये यह बहुत अच्छा रहेगा लेकिन अगर किसी कारण भी सभी एक जुट नही हो सकेंगे तो उनका रास्ता अलग और सपा का रास्ता अलग होगा। ऐसा कहा जा रहा है कि शिवपाल ओर अभिषेक दोनों मिलकर पंचायत चुनाव लड़ रहे है जो कही ना कही फायदे का जरूर होगा ।

गांव की बहू बनी निर्विरोध ग्राम प्रधान, पढ़ी-लिखी महिला बनी ग्रामीणों की पहली पसंद

दरअसल, 2019 के संसदीय चुनाव से पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने सपा से अलग हुए बिना ही अपने दल प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया का सृजन कर लिया और फिरोजाबाद संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार प्रो.रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव के खिलाफ चुनाव मैदान मे उतरने का फैसला करके हर किसी को हैरत मे डाल दिया। चुनाव प्रचार के दौरान शिवपाल अपने बेटे आदित्य यादव और पत्नी सरला के साथ वोट मांगते रहे जब कि सपा बसपा गठबंधन के सयुक्त प्रत्याशी अक्षय के लिए सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव के अलावा सपा प्रमुख अखिलेश यादव वोट मांगने गये। कांटे की टक्कर मे शिवपाल की जमानत नही बच सकी जब कि करीब सवा तीन लाख वोट पाने के बावजूद भी अक्षय भाजपा उम्मीदवार के मुकाबले चुनाव हार गये ।

बाद में शिवपाल के खिलाफ सपा ने विधानसभा सदस्यता रद्द करने की प्रकिया शुरू की लेकिन पारिवारिक दबाब मे यह याचिका वापस ले गई जिसके बाद भी यह बात चल निकली की अगला विधानसभा चुनाव सपा प्रसपा एकजुट हो लड सकते है लेकिन बात आगे नही बढ पाती है ।

Tags: Panchayat chunavpanchayat chunav 2021Panchayat Chunav News ।shivpal yadavup newsup panchayat chunav
Previous Post

मुखबिरी के शक में दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग, दो महिलाओं की मौत

Next Post

इशरत एंकाउंटर केस: CBI कोर्ट से तीन पुलिस अधिकारी बरी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मिलेगी निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

पूर्वी यूपी के पकवान को मिलेगी ग्लोबल पहचान

19/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी रविवार को पुलिस विभाग के चयनित अभ्यर्थियों को देंगे नियुक्ति पत्र

19/09/2026
Sarvodaya Vidyalaya
उत्तर प्रदेश

सर्वोदय विद्यालयों में सुविधाओं की सौगात, 15 स्कूलों के कायाकल्प के लिए 1.50 करोड़ रुपए जारी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गोवंश को तत्काल मिलेगा उपचार, हर जिले में बनेगा इमरजेंसी रेस्क्यू सिस्टम

19/09/2026
Next Post
Ishrat encounter case

इशरत एंकाउंटर केस: CBI कोर्ट से तीन पुलिस अधिकारी बरी

यह भी पढ़ें

Farooq Abdullah

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा मिले वर्ना… फारूक अब्दुल्ला की केंद्र को चेतावनी

21/06/2025
CM Yogi interacted with artists from eight states.

विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकार परंपरा और लोक संस्कृति के वाहक : मुख्यमंत्री योगी

15/08/2026
CM Dhami

शौर्य और बलिदान के लिए भारत का हर नागरिक गोरखा सैनिकों का आभारी – मुख्यमंत्री

26/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version