• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल ने अखिलेश को दी चेतावनी, बोले- एक हफ्ते में फ़ैसला न हुआ तो…..

Writer D by Writer D
22/11/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव एक सप्ताह के भीतर गठबंधन या विलय का फैसला लें वरना उनकी पार्टी कोई ना कोई कठिन निर्णय लेने पर मजबूर होगी।

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के 83वें जन्मदिन पर मास्टर चंदगीराम में आयोजित दंगल को संबोधित करते हुए शिवपाल ने सोमवार को कहा कि इस कार्यक्रम में उनके बड़े भाई अभयराम सिंह यादव को छोड़कर परिवार का कोई और सदस्य नहीं आया। इसे लेकर तल्खी तो बढ़ना स्वाभाविक ही थी । उन्होने कहा कि वह सपा में विलय करने के लिए तैयार हैं लेकिन अगर सपा की तरफ से कोई संकेत नहीं मिलता है तो वह कठिन फैसला लेने के लिये स्वतंत्र हैं। इस बार के विधानसभा चुनावों में भाजपा को हटाने के लिये अपने समर्थकों व छोटी पार्टी के लिए केवल 100 सीटें चाहते है।

उन्होने कहा “ हमने तो 2019 में ही कहा था कि चलो हम ही झुक जाएंगे। आज दो साल हो गए लेकिन कोई बात नही बनी है। आज यहां पर तेज प्रताप और अंशुल को भी होना चाहिए था। अंशुल को हराने के लिए कितनी ताकते लगी थी, हमारी ताकत पर अंशुल निर्विरोध हो गए। उन्होंने साफ कहा कि उन्ही की तरफ से यह बातें चली थी कि 22 तारीख को एक हो जायेंगे लेकिन वे यहां नही आये। हमने सोचा था कि यह दंगल ऐतिहासिक दंगल होगा लेकिन नही हुआ।”

प्रसपा मुखिया ने कहा “ हमने हमेशा त्याग किया। हम चाहते तो 2003 में मुख्यमंत्री बन सकते थे लेकिन मैने नेता जी (मुलायम) को दिल्ली से बुलाकर सीएम बनाया था। दूसरी पार्टियों के 40 विधायक एक किये थे उस समय 25 विधायक बीजेपी के हमारे साथ थे । उस समय सपा के 143 विधायक हमारे साथ थे। अजीत सिंह कल्याण सिंह हमारे साथ थे हम सीएम बन सकते थे लेकिन हमने ऐसा नहीं किया। जब सीएम मायावती थी तब प्रदेश में कितना अत्याचार हो रहा था हम नेता विपक्ष थे हमने उनका कितना विरोध किया था तब कितना आंदोलन करना पड़ा था।”

जन्मदिन पर सपा कार्यालय पहुंचे मुलायम सिंह यादव, उत्साह से लबरेज हुए कार्यकर्ता

शिवपाल ने कहा कि हमारी पार्टी की महिलाओं और लोगो ने बहुत संघर्ष किया था । जब लाठी चलती थी तब महिलाएं आगे आ जाती थी हम लोगो के संघर्ष के कारण 2012 की सरकार बनी थी। हम चाहते है फिर से सरकार बने हम तो सरकार बनाने के लिए लागातर दो साल से कोशिश कर रहे है हमने तो यहां तक कहा कि हमारे साथ जो जितने वाले लोग है उनका सर्वेय करवाकर गठबंधन कर लो चाहे विलय कर लो लेकिन बहुत देर हो रही है।

Tags: Etawah newsmulayam singh birthdayPragatisheel Samajwadi Party (Lohia)shivpal yadavup news
Previous Post

कूलर में उतरे करंट की चपेट में आए दो मासूमों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Next Post

”अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल” में सतरंगी पर्दा बिखेरेगा सरोकारी रंग

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

''अयोध्या फ़िल्म फेस्टिवल'' में सतरंगी पर्दा बिखेरेगा सरोकारी रंग

यह भी पढ़ें

Triple Talaq

70 साल की बुजुर्ग महिला को दिया तीन तलाक, जानें पूरा मामला

04/02/2023

इस दिग्गज एक्टर का निधन, फिल्म जगत में दौड़ी शोक की लहर

24/03/2022
A massive fire broke out at Hazrat Shahjalal International Airport.

ढाका इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लगी भीषण आग, सभी फ्लाइटों की उड़ान की कैंसिल

18/10/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version