• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल यादव ने दाखिल किया नामांकन, कहा – अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य

Writer D by Writer D
28/01/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव इस बार सपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। शिवपाल यादव ने इटावा की जसवंतनगर सीट से नामांकन दाखिल कर लिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रसपा के लोगों ने संघर्ष किया है और इस चुनाव में हमने त्याग कर दिया है।

अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना लक्ष्य

शिवपाल यादव ने कहा कि, हम सभी 403 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। प्रसपा के जो रूठे लोग हैं, उन सभी को संतुष्ट करने की कोशिश करेंगे। हम एक लक्ष्य लेकर चल रहे हैं कि बीजेपी की सरकार हटे और सपा की सरकार में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनें।

बेटे के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि, आदित्य यादव चुनाव नहीं लड़ेंगे। इस सवाल पर कि क्या आप आदित्य को चुनाव लड़ना नहीं चाहते थे? उन्होंने कहा कि ये पार्टी और गठबंधन ही तय करेगा। शिवपाल यादव ने चुनाव आयोग पर कहा कि बीजेपी नेता भीड़ इकट्ठी कर रहे हैं तो उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, लेकिन विपक्ष पर तुरंत मुक़दमा कर दिया जा रहा है।

यूपी में झूठे मुकदमे करने वाली सरकार

उन्होंने बीजेपी की सरकार को झूठे वादे वाली सरकार करार देते हुए कहा कि, ये झूठे मुक़दमे लिखने वाली सरकार है। बीजेपी की सरकार फेल है। इटावा जसवंतनगर के लोग पहले भी सपा को जिताते रहे हैं और इस बार रिकॉर्ड तोड़ने की उम्मीद है। हम अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2022 में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि ये चुनाव मुश्किल नहीं है।

अखिलेश यादव का आरोप- मेरे हेलिकॉप्टर को बिना वजह रोका गया

शिवपाल यादव ने कहा कि यूपी में हमारा चुनाव चिन्ह चाभी को आयोग ने फ्रीज़ कर दिया है इसलिए इस बार भी साइकिल के चुनाव चिन्ह से लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक मज़बूरी ये भी है कि प्रचार नहीं हो पा रहा इसलिए नए चिन्ह को लोगों तक पहुंचाना मुश्किल होता।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

बेघर हुई राखी सावंत ने बिग बॉस पर लगाए आरोप, कहा- मैं कोई टिशू पेपर नहीं हूं…

Next Post

पूर्व सीएम की नातिन का फ्लैट में लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Lucknow Nagar Nigam
Main Slider

भाजपा ने घोषित की नगर निगम की नई टीम, मुन्ना मिश्रा को मिली उपनेता की जिम्मेदारी

31/07/2026
Next Post

पूर्व सीएम की नातिन का फ्लैट में लटका मिला शव, आत्महत्या की आशंका

यह भी पढ़ें

Filmmaker Anurag Kashyap's look completely changed after angioplasty

एंजियोप्लास्टी के बाद पूरी तरह बदल गया फिल्ममेकर अनुराग कश्यप का लुक

30/05/2021
Murder

घाटी में फिर टारगेट किलिंग, आतंकियों ने कश्मीरी पंडित की गोली मारकर की हत्या

16/08/2022
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश ने ड्राई रन को बताया ‘नकली अभ्यास’, बोले- सरकारी इंतजामों की खुली पोल

06/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version