• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फिर छलका ‘चाचा’ का दर्द, बोले- जो परिवार का नहीं हो सका, वो कभी…

Writer D by Writer D
08/11/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, राजनीति
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद पहली बार प्रसपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) का दर्द छलक गया है। उनकी तरफ से बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर भी निशाना साधा गया है। यहां तक कह दिया गया है कि जो परिवार का नहीं हो सका, वो कभी भी सफल नहीं हो सकता।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) का अखिलेश पर निशाना

शिवपाल यादव ने कहा कि जो परिवार का नहीं हो सका, वो कभी सफल नहीं हो सकता है। बड़े नेताओं को समझदारी से काम लेना चाहिए। समाज में जिनका एक अच्छा प्रभाव और पकड़ है, उन्हें पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर नहीं करना चाहिए। अब शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव को तो नसीहत दी है, इसके साथ-साथ उनके करीबियों पर भी वार किया है। वे कहते हैं कि अखिलेश के साथ चापलूसी करने वाले और गलत राय देने वाले लोग हैं, इनसे दूरी बनाना जरूरी है। जो परिवार को साथ में नहीं रख सकते, अच्छे लोगों को साथ नहीं रख सकते, वे कभी सफल नहीं बन पाएंगे।

बीजेपी के राज में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे हुआ खराब देखभाल का शिकार: अखिलेश यादव

असल में शिवपाल यादव गोरखपुर के एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। वहां पर उन्होंने सपा से खुद के निकलने पर विस्तार से बात की। यहां तक कहा गया कि उन्हें बाहर निकलने के लिए मजबूर किया गया। शिवपाल ने कहा कि वे अलग नहीं होना चाहते थे। उन्‍हें मजबूर किया गया। उनके साथ वहां जो हुआ वह किसी से छुपा नहीं है। उसी वजह से चुनावों का परिणाम अच्छा नहीं आया है। वैसे इस समय मैनपुरी सीट पर भी उपचुनाव होने वाले हैं।

एक ओर जहां सपा की ओर से तेज प्रताप सिंह यादव को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा है। तो वहीं मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा के साथ आने के संकेत के बीच प्रसपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी सीट पर अपने पत्ते नहीं खोले हैं। उन्‍होंने कहा कि मैनपुरी का चुनाव देश और प्रदेश की तकदीर का फैसला करेगा। हमारे साथ जितने लोग हैं, सभी वफादार हैं। हम लोग मिलकर परिवर्तन लाना चाहते हैं।

तेज प्रताप के नाम पर समर्थन के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि पहले उनका नाम आधिकारिक रूप से घोषित हो जाए, उसके बाद वह विचार करेंगे। शिवपाल ने कहा कि अभी उनकी हैसियत नहीं है कि वह कोई बड़ा घोषणा कर सकें। लेकिन उनकी पार्टी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इसके लिए जिला अध्यक्षों को प्रत्याशी चयन के लिए कहा गया है।

Tags: akhilesh yadavgorakhpur newsshivpal yadavup news
Previous Post

दरोगा को घेरकर बदमाशों ने मारी गोली, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

उत्तराखंड स्थापना दिवस से पहले सीएम धामी का तोहफा, कर दी यह मुराद पूरी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
Ashish Chauhan
उत्तराखंड

औचक निरीक्षणः कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के सख्त निर्देश

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
Next Post
CM Dhami

उत्तराखंड स्थापना दिवस से पहले सीएम धामी का तोहफा, कर दी यह मुराद पूरी

यह भी पढ़ें

SRH

IPL: SRH की मुंबई पर शानदार जीत, बदल गया प्लेऑफ का गणित

17/05/2022
Anand Bardhan

आढ़त बाजार शिफ्टिंग के लिए निर्धारित कैलेण्डर का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

30/05/2025
Rajasthan PTET

Rajasthan PTET के लिए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ी, ptetraj2021.com पर करें अप्लाई

20/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version