• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शिवपाल को झटका, प्रसपा जिला कार्यकारिणी का सामूहिक इस्तीफा

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
shivpal yadav

shivpal yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा। समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन का हिस्सा बनने के प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का फैसला उनकी पार्टी के पदाधिकारियों को रास नहीं आ रहा है। इसका प्रमाण उनके गृह जिले इटावा में बुधवार को देखने को मिला जब पार्टी मुख्यालय पर बुलाई गई अहम बैठक में प्रसपा जिलाध्यक्ष सुनील यादव समेत कई पदाधिकारियों ने एक साथ अपने पदों से इस्तीफा दे दिया।

इस्तीफा देने के पीछे सभी पदाधिकारी अपने अपने निजी कारण बता रहे हैं लेकिन इसके पीछे कोई बड़ी राजनीति होती हुई दिखाई दे रही है जिसको लेकर कोई भी कुछ खुलकर बोलने के लिए तैयार नहीं है। पीएसपीएल के चोगुर्जी स्थित पार्टी आफिस में बैठक कर सुनील यादव समेत पूरी जिला कार्यकारणी ने इस्तीफा दे दिया है।

इस्तीफा देने वालों में महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता,नगर अध्यक्ष अनवार हुसैन, अधिवक्ता महासभा के जिला अध्यक्ष गौरव यादव, जिला कोषाध्यक्ष दीपक भदौरिया, पिछड़ा वर्ग जिला महासचिव गौरव शाक्य, छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष अंशुल यादव, भरथना के ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की जिला इकाई के सदस्य शिवपाल सिंह शाक्य, सदस्य वीरेंद्र शंखवार आदि प्रमुख है।

सुनील यादव ने बताया कि पद पर रहते हुए सही ढंग से काम करने में कठिनाई आ रही थी इस वजह से अपने पद से त्यागपत्र दे रहे हैं। त्यागपत्र देने का निर्णय उनका खुद का है इसके पीछे कोई और शामिल नहीं है। उन्होंने कहा कि भले ही वह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हो लेकिन इसके बावजूद भी शिवपाल सिंह यादव के प्रति उनका समर्पण लगातार पहले की तरह से बदस्तूर जारी रहेगा।

प्रदेश की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव : स्वतंत्र देव

उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में जो लोग हमारे साथ में लगातार कंधे से कंधा मिलाकर के साथ चले हैं उन सभी का बहुत-बहुत आभार जब कभी भी उनको हमारी जरूरत पड़ेगी तो हम पहले की तरह ही उनके साथ खड़े हुए नजर आएंगे।

महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि वह अपनी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील यादव के निर्णय में उनके साथ में हर हाल में खड़े हुए हैं इसीलिए वह भी अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं उन्होंने कहा कि जो बातें जिला अध्यक्ष की तरफ से रखी गई है उसमें उनकी भी रजामंदी है।

इस्तीफा देने का ऐलान कर चुके कोषाध्यक्ष दीपक भदौरिया बताते हैं कि उनके सामने कई तरह के संकट आ करके खड़े हुए हैं जिसमें उनको पार्टी के कोषाध्यक्ष पद से इस्तीफा देना ही सबसे बेहतर विकल्प लगा है और इसी वजह से वह पार्टी के कोषाध्यक्ष पद से अपने आपको अलग करते हुए इस्तीफा दे रहे हैं लेकिन उनका समर्पण पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव के प्रति पहले की तरह ही यथावत रहेगा।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

प्रदेश की समृद्धि, प्रगति, संपन्नता का चुनाव : स्वतंत्र देव

Next Post

प्रदेश में अब बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली नजर आते हैं : शाह

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
Next Post
amit shah

प्रदेश में अब बाहुबली नहीं बल्कि बजरंगबली नजर आते हैं : शाह

यह भी पढ़ें

jammu airport

भारत ने 24 एयरपोर्ट 15 मई तक किए बंद, ट्रैवल एडवाइजरी जारी की

09/05/2025
Chandra Bhandari

गैस सिलेंडर विस्फोट में सांसद घायल, मां ने तोड़ा दम

16/02/2023

यूपी में कोरोना का कहर बढ़ा, 24 घंटे में 5156 लोग पॉजिटिव मिले

19/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version