• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्कूल से लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

Writer D by Writer D
01/08/2021
in Main Slider, अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अंबेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र मेें दिन दहाड़े मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने स्कूल से घर लौट रहे शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देेने केे बाद बदमाश फरार होने में सफल रहे।

ग्राम पंचायत थरियाकला के पहली मिश्र का पूरा निवासी रमाशंकर मिश्र (52) पुत्र राम नायक मिश्र, सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर थानान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय वेरमलपुर में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार को विद्यालय बन्द कर घर वापस आते समय जब वह इटवा गांव के जंगल के पास पहुंचे तो उसी दौरान पीछे से आये मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उन्हें रोक कर उन पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया। बताया जाता है कि रमाशंकर मिश्र को तीन गोलियां लगीं। गोली लगते ही वह वहीं पर गिर पड़े तथा बदमाश भागने में सफल रहे। गोली की आवाज सुनकर जुटे स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पंहुची 112 डायल की गाड़ी से घायल रमाशंकर को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के पीछे का कारण क्या रहा, यह तो अभी स्पष्ट नहीं हो सका है लेकिन लोग इसके पीछे उनकी शादी से जुड़े विवाद को प्रमुख कारण मान रहे हैं। परिजनों के अनुसार अमेठी जिले के मुसाफिर खाना में तैनाती के दौरान उनकी पत्नी मोनी का निधन हो गया था। मोनी को एक पुत्र है, जो ननिहाल में रहता है।

पत्नी के निधन के कुछ समय उपरान्त उन्होंने सुल्तानपुर जिले के करिया बुधना गांव निवासी सुनीता पाण्डेय से शादी कर ली थी लेकिन यह शादी भी डेढ़ दो साल के बाद टूट गई। लगभग तीन साल पूर्व उन्होंने तीसरी शादी की थी। मृतक की मौजूदा पत्नी के अनुसार करिया बुधना निवासी एक युवक लगभग एक सप्ताह पूर्व उनके स्कूल के इर्द -गिर्द काफी देर तक टहलता रहा था, जिसकी जानकारी उन्होंने पत्नी को दी थी। संभावना जताई जा रही है कि घटना के तार इसी युवक से जुड़े हो सकते हैं।

Tags: Ambedkarnagar newscrime newsup news
Previous Post

विश्व का सबसे नशीला गांजा अमेरिका से मंगा कर तस्करी करती थी 25 साल की युवती

Next Post

एक करोड़ के गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

उत्तरकाशी में बनेगा विश्वनाथ-शक्ति मंदिर कॉरिडोर, सीएम धामी ने की घोषणा

07/10/2026
Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
Next Post

एक करोड़ के गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा जेल

यह भी पढ़ें

Horoscope

30 जनवरी राशिफल: जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे

30/01/2023

हर रोज़ DEO का इस्तेमाल दे सकता है कई समस्याओं को जन्म

17/01/2022
Amit Shah

पहले यहां के आका पाकिस्तान से डरते थे, अब मोदी जी से डरता है ‘पाक’: अमित शाह

21/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version