• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो दिन पेट्रोल-डीजल की होगी किल्लत, आज ही फुल करवा ले गाड़ी की टंकी

Writer D by Writer D
31/05/2022
in Business, Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
petrol

petrol

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में लोगों को डीजल और पेट्रोल भरवाने में 2 दिन मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल डीजल (Diesel) और पेट्रोल (Petrol) पर एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty) कम करने के हालिया फैसले का देश भर के पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (Petroleum Dealers Association) विरोध कर रहे हैं। पेट्रोलियम डीलर्स इस कारण विरोध में आज सरकारी कंपनियों से डीजल-पेट्रोल नहीं खरीदेंगे। कई जगहों पर पेट्रोल पंपों ने आज डीजल-पेट्रोल ( petrol -Diesel) नहीं बेचने का भी निर्णय लिया है।

इन राज्यों में होगा असर

इस विरोध में 24 राज्यों के करीब 70 हजार पेट्रोल पंप ( petrol pump) हिस्सा ले रहे हैं। ये सारे पेट्रोल पंप 31 मई को सरकारी कंपनियों से डीजल और पेट्रोल नहीं खरीदने वाले हैं। इसमें तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम के पेट्रोल पंप ऑपरेटर पूरी तरह से हिस्सा ले रहे हैं। वहीं पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में कुछ पेट्रोल पंपों ने इस विरोध से दूर रहने का फैसला किया है।

ये है पेट्रोल पंपों ( petrol pumps) की मांग

पेट्रोलियम डीलर्स सरकार से कमीशन बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। डीलर्स का कहना है कि डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में अचानक कटौती करने से उन्हें नुकसान उठाना पड़ा है। सरकार ने जैसे ही ड्यूटी कम की, डीजल और पेट्रोल दोनों की खुदरा कीमतें एक झटके में कम हो गईं। डीलर्स का कहना है कि उन्होंने एक दिन पहले अधिक कीमत पर डीजल और पेट्रोल का स्टॉक खरीदा था। ड्यूटी में कमी के बाद उन्हें कम भाव पर बेचना पड़ गया। इसके अलावा डीलर्स ये भी कह रहे हैं कि साल 2017 के बाद मार्जिन में कोई बदलाव नहीं किया गया है, इससे भी उन्हें नुकसान हो रहा है।

पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, फटाफट चेक करे अपने शहर के रेट

अभी इतना है कमीशन

अभी पेट्रोल पंपों ( petrol pump) को प्रति लीटर पेट्रोल पर 2.90 रुपये का और डीजल पर 1.85 रुपये का कमीशन मिलता है। साल 2017 में कमीशन को 01 रुपये बढ़ाया गया था। हालांकि इस बारे में डीलर्स का कहना है कि उस 01 रुपये में भी सरकारी तेल कंपनियों ने लाइसेंस फीस के नाम पर 40 पैसे ले लिए थे। उन्होंने कहा कि पिछले 5 साल में बैंक चार्ज, बिजली बिल, सैलरी जैसे खर्चे कई गुना बढ़े हैं। कुल मिलाकर देखें तो 5 साल में बिजनेस चलाने के लिए जरूरी पूंजी डबल हो गई है, लेकिन कमीशन में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

शेयर बाजार की तेजी पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स भी लुढ़का

डीलर्स ने बताया कि डीजल-पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में हालिया कटौती से हर पेट्रोल पंप को 3 लाख से 15 लाख रुपये तक का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार को एक झटके में एक्साइज ड्यूटी कम करने के बजाय इन्हें धीरे-धीरे कम करना चाहिए, इससे पेट्रोल पंप चलाने वालों को कम नुकसान होगा। पेट्रोल पंप अगर मंगलवार को स्टॉक नहीं खरीदते हैं तो कई पेट्रोल पंप अगले दिन बुधवार को सूखे रह सकते हैं। हालांकि दिल्ली के डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि लोगों को दिक्कतें नहीं होंगी, क्योंकि पेट्रोल पंपों के पास 2 दिन का स्टॉक रहता है।

Tags: Business Newspetrol diesel pricepetrol price all statepetrol price at delhipetrol price in delhi today 2022petrol price in gurgaonpetrol price in haryanapetrol price in noidapetrol price in up todayPetrol price todayPetrol Price Today in Delhiडीजलपेट्रोलपेट्रोल-डीजल रेट
Previous Post

भगवाधारी होंगे हार्दिक पटेल, इस दिन थामेंगे बीजेपी का दामन

Next Post

खत्म हुआ किसान निधि का इंतजार, पीएम ने खाते में ट्रांसफर की 11 वीं किस्त की राशि

Writer D

Writer D

Related Posts

Clock
Main Slider

घर में न रखें ऐसी घड़ी, वरना हो सकता है बड़ा अनर्थ

14/08/2026
Cumin Seeds
Main Slider

आपकी रसोई में रखा जीरा नकली तो नहीं, ऐसे करें चेक

14/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Next Post
PM Kisan Samman Nidhi

खत्म हुआ किसान निधि का इंतजार, पीएम ने खाते में ट्रांसफर की 11 वीं किस्त की राशि

यह भी पढ़ें

रमेशभाई धाडुक

भाजपा सांसद रमेशभाई कोरोना पॉजिटिव, बेटा-बहू भी संक्रमित, जन्माष्टमी का किया था आयोजन

17/08/2020

जेसीबी से खोदकर निकाली 800 लीटर कच्ची शराब, दो महिलाएं गिरफ्तार

29/11/2021
Groundwater Week-2026

भूजल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी: स्वतंत्र देव

23/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version