• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अयोध्या के मंदिर में जलेगा श्रीराम दीपक, मुस्लिम महिलाओं ने किया तैयार

Writer D by Writer D
29/10/2021
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अधर्मी रावण की हिंसा से दुनियां को मुक्त कराने के बाद भगवान श्रीराम अयोध्या वापस लौटे तो घर-घर दीपक जलाये गये। हर वर्ष दीपावली आते ही लोग अपने-अपने घरों में भगवान श्रीराम के आगमन की तैयारी करने लगते हैं।

मुस्लिम महिला फाउण्डेशन और विशाल भारत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में काशी की मुस्लिम महिलाएं भी दीपावली पर गाय के गोबर और मिट्टी से पर्यानुकूलित श्रीराम दीपक बनाने की तैयारी में जुट हुई है। इन्द्रेश नगर लमही के रामपंथ आश्रम में ये खास दीपक बनाया जा रहा है। मुस्लिम महिलाओं के हाथों से तैयार होने वाले श्रीराम दीपक में तीन संदेश छिपा है, एक गऊ संरक्षण दूसरा पर्यावरण संरक्षण और तीसरा धार्मिक नफरत से मुक्ति का।

शुक्रवार को मुस्लिम महिला फाउण्डेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजनीन अंसारी ने बताया कि भगवान श्रीराम के आगमन की तैयारी चल रही है। दीपावली पर अयोध्या में लाखों दीप जलेंगे, उसमें 108 दीपक मुस्लिम महिलाओं का भी होगा। भगवान श्रीराम तो सबके हैं। आज पूरी दुनियां को श्रीराम संस्कृति को अपनाने की जरूरत है। नाजनीन ने कहा कि मुस्लिम देश यदि श्रीराम संस्कृति को अपनाना शुरू करें तो उनका देश और उनके परिवार बच जायेंगे। वर्ना जो धार्मिक हिंसा चल रही है, उसकी लपटों से कोई परिवार बचेगा नहीं। सभी मुस्लिम देश दीपावली मनायें और अपने यहां स्कूलों में श्रीराम पर अध्ययन शुरू करा दें।

नाजनीन ने कहा कि आज पूरी दुनियां धर्म के नाम पर हिंसा की शिकार हो रही हैं, पाकिस्तान के क्रिकेट में जीत पर खुशी के पटाखे फोड़े जा रहे हैं, जिससे हिन्दुस्तान में दोनों धर्मों के बीच नफरत का वैमनस्य बढ़ रहा है, ऐसे में मुस्लिम महिलाओं का यह छोटा प्रयास भी नफरत की धधकती आग पर पानी डालने वाला है। मिट्टी और गाय के गोबर से तैयार हुआ श्रीराम दीपक सिर्फ काशी में ही नहीं जलेगा बल्कि अयोध्या के साकेत भूषण श्रीराम पीठ में भी जलाया जायेगा।

ब्यास नदी में राफ्ट पलटने से दो महिला पर्यटकों की मौत, चार अन्य घायल

अयोध्या श्रीराम पीठ के केन्द्रीय व्यवस्था प्रमुख डा० राजीव ने कहा कि मुस्लिम महिलाओं द्वारा तैयार किये गये 108 सजावटी श्रीराम दीपक श्रीराम पीठ मंदिर परिसर में जलाया जायेगा, जहां भगवान श्रीराम की प्राथमिक शिक्षा हुयी थी। उन्होंने बताया कि श्रीराम दीपक को मुस्लिम महिलाओं ने रंगों से रंगकर खूबसूरत सजावटी दीप बनाया। धार्मिक समरसता के लिये काशी के हिन्दू परिवारों और प्रमुख लोगों को मुस्लिम महिलायें श्रीराम दीपक भेंट करेंगी।

संस्थान की राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने कहा कि कट्टरपंथी चाहे जितनी नफरत फैला लें लेकिन हम तीज त्यौहार मिलकर मनायेंगे। भगवान श्रीराम सबके हैं, जितना हिन्दुस्तान के उतना ही मुस्लिम और ईसाई देशों के भी। अब तो दुनियां को भी समझ आ गया कि नफरत को रोकने का एक ही विकल्प हैं श्रीराम। मुस्लिम महिलाओं द्वारा तैयार किया गया यह मात्र दीपक नहीं बल्कि नफरत के बर्फ को पिघलाने के लिये इसकी लौ ही काफी है।

Tags: ayodhya diwali newsayodhya newsdiwaliDiwali 2021Diwali celebrationshriram deepakup news
Previous Post

Diwali Recipe : दिल बहार बर्फी से इस दिवाली को बनाएं स्पेशल, जानें रेसिपी

Next Post

रोम : PM ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

IAS Transfer
Main Slider

उप्र में 13 आईएएस अफसरों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

04/08/2026
Satish Mahana
Main Slider

Monsoon Session: सपा विधायक पर भड़के सतीश महाना, सदस्यता खत्म करने की दी धमकी

04/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सदन को प्रभावित कर 25 करोड़ जनता के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहा विपक्षः मुख्यमंत्री

04/08/2026
Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
CM Dhami
Main Slider

प्रदेश सरकार बिना रुके, बिना थके अपने हर वादे को कर रही है पूरा: सीएम धामी

04/08/2026
Next Post

रोम : PM ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात

यह भी पढ़ें

CM Trivendra

उत्तराखंड : सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

09/03/2021
Big news about IPL 2021, league can start from September

29 मई को BCCI आईपीएल के बाकी मैचों को लेकर करेगी खुलासा

22/05/2021
Breathing Exercises

बढ़ते प्रदूषण के बीच लंग्स को बनाए रखती हैं हेल्दी ये 4 ब्रीदिंग एक्सरसाइज

09/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version