• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शुक्र प्रदोष व्रत कब है, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त एवं विधि

Writer D by Writer D
23/04/2025
in धर्म, फैशन/शैली
0
Shukra Pradosh

Shukra Pradosh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो हर पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। यह व्रत विशेष रूप से संध्या समय यानी प्रदोष काल में किया जाता है, जब दिन और रात का संगम होता है। यह व्रत स्वास्थ्य, समृद्धि और सुख-शांति प्रदान करने वाला माना जाता है। प्रदोष व्रत मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए किया जाता है। माना जाता है कि इस दिन उनकी आराधना करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से भक्तों के पिछले जन्मों के पाप और बुरे कर्म नष्ट हो जाते हैं। भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यह व्रत रखते हैं। माना जाता है कि सच्ची श्रद्धा और भक्ति से इस व्रत को करने से सभी प्रकार की इच्छाएं पूर्ण होती हैं।

शुक्र प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) कब है?

पंचांग के अनुसार, वैशाख माह का कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 25 अप्रैल को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर होगी। वहीं तिथि का समापन 26 अप्रैल को सुबह 8 बजकर 27 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत 25 अप्रैल को रखा जाएगा। वहीं त्रयोदशी तिथि शुक्रवार के दिन होने की वजह से यह शुक्र प्रदोष व्रत कहलाएगा।

शुक्र प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) पूजा का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल में की जाती है, जो सूर्यास्त के बाद का समय होता है। इसलिए 25 अप्रैल को प्रदोष काल में पूजा करने का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 53 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) की पूजा विधि

सुबह जल्दी उठें स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें। “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का उच्चारण करते हुए व्रत का संकल्प लें। फिरल सबसे पहले शिवलिंग को गंगाजल, फिर पंचामृत से स्नान कराएं। आखिर में स्वच्छ जल से धोकर साफ करें। शिवलिंग पर बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, चंदन, रोली, अक्षत अर्पित करें। दीपक जलाएँ और धूप दें। ॐ नमः शिवाय या महा मृत्युंजय मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें। शिवजी की आरती गाएं। प्रदोष व्रत की पौराणिक कथा अवश्य सुनें या स्वयं पढ़ें। पूजा के बाद प्रसाद सभी को दें और खुद भी ग्रहण करें।

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) का महत्व

प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat) जीवन में आने वाले कष्टों, दुखों और बाधाओं से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है। भगवान शिव को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, इसलिए उनकी पूजा से सभी परेशानियां दूर होती हैं। इस व्रत को करने से अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। यह भी माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति और खुशहाली बनी रहती है।

प्रदोष व्रत आध्यात्मिक उन्नति में सहायक होता है। उपवास और भगवान शिव के ध्यान से मन शांत होता है और आत्मा शुद्ध होती है। ऐसा माना जाता है कि प्रदोष व्रत करने से ग्रहों के अशुभ प्रभावों को भी कम किया जा सकता है। सप्ताह के अलग-अलग दिनों में पड़ने वाले प्रदोष व्रत का अपना विशेष महत्व होता है और यह अलग-अलग प्रकार के लाभ प्रदान करता है।

Tags: pradosh vratShukra Pradosh Vrat
Previous Post

इस विधि से करें वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण, मिलेगा व्रत का पूरा फल

Next Post

अक्षय तृतीया कब है, जानें इस दिन का महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
glowing skin
फैशन/शैली

धूप ने चुरा लिया आपकी त्वचा का निखार, ऐसे करें बचाव

08/07/2026
Ubtan
Main Slider

ये उबटन करें टैनिंग की छुट्टी, खिल उठेगा चेहरा

08/07/2026
Coffee Scrub
फैशन/शैली

फेस पर निखार के लिए ट्राई करें ये स्क्रब

08/07/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

फेस की टैनिंग से निजात दिलाएंगे ये फेस पैक

08/07/2026
Next Post
Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया कब है, जानें इस दिन का महत्व

यह भी पढ़ें

Poison

शराब को लेकर हुए विवाद के बाद भाई-बहन ने खाया जहर

11/03/2023
Amit Mohan Prasad

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकाॅल का अवश्य करें पालन : अमित मोहन

16/05/2021

नवरात्रि उपवास में बनाएं कुट्टू का हलवा, जाने आसान रेसिपी

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version